{"_id":"64c5773ae31989fd160d5367","slug":"in-the-investigation-after-flood-11770-were-found-sick-in-the-screening-of-21-thousand-ambala-news-c-36-1-amb1002-7645-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाढ़ के बाद जांच में 21 हजार की स्क्रीनिंंग में 11770 मिले बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाढ़ के बाद जांच में 21 हजार की स्क्रीनिंंग में 11770 मिले बीमार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में नौ जुलाई को तेज बारिश के बाद पहाड़ों से पानी छोड़े गए पानी से बाढ़ आई थी। इसके बाद बाढ़ का पानी निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अपने शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
इसमें अब तक 21005 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चुकी है, जिसमें से 11770 मरीज बीमार मिले। इसमें सबसे अधिक त्वचा रोग से संबंधित मरीज हैं। इन्हें खुजली या अन्य प्रकार की त्वचा से संबंधित दिक्कतें हो रही हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कुल 873 शिविर लगाए हैं। इसमें 300 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और उन्हें दवा उपलब्ध करा रहे हैं।
बुखार के 3977 मामले आए सामने
अभी तक अंबाला में बुखार के 3977 मरीज, पेट में दर्द के 908 मरीज, आंखों में समस्याओं के 1799 मरीज, त्वचा रोग से संबंधित 5086 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सांप के डसने के 43 मामले आ चुके हैं। इसमें दो की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार विभाग 5855 घरों में क्लोरीनेशन से पेयजल को साफ करने की कोशिश कर चुका है। इसके साथ ही 21518 ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए हैं।
विज्ञापन
टांगरी की कॉलोनियों में गंदा पेयजल
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल का परीक्षण भी किया है। इसमें ओटी टेस्ट के तहत 3418 सैंपल लिए और 3046 सैंपलों का पानी ठीक मिला। इस टेस्ट के माध्यम से पानी में क्लोरीन की मात्रा देखी जाती है। मगर बैक्टोरियोलॉजिकल टेस्ट में 46 सैंपल फेल पाए गए। जिसमें अंबाला शहर का बलदेव नगर, अंबाला छावनी का टांगरी क्षेत्र और नग्गल क्षेत्र के इलाके शामिल हैं। यह वही क्षेत्र हैं, जहां पर बाढ़ ने सबसे अधिक मार की थी।