{"_id":"6532d51aeffea0d3870ea374","slug":"in-co-operative-bank-case-three-member-committee-will-strengthen-the-security-system-of-29-branches-ambala-news-c-36-1-sknl1017-12541-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: को-ऑपरेटिव बैंक मामले में तीन सदस्य कमेटी करेगी 29 शाखाओं का सुरक्षा तंत्र मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: को-ऑपरेटिव बैंक मामले में तीन सदस्य कमेटी करेगी 29 शाखाओं का सुरक्षा तंत्र मजबूत
विज्ञापन
अंशु शर्मा
अंबाला। दी अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की बलदेव नगर शाखा के लॉकरों को काटकर करोड़ों की चोरी मामले के बाद अधिकारी गंभीर हो गए हैं। अंबाला को-ऑपरेटिव बैंकों की कुल 29 शाखाओं के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कमेटी में आईटी एक्सपर्ट के अलावा दो डेवलपमेंट ऑफिसर को चुना गया है। वे सभी शाखाओं में जाकर वहां पर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेंगे।
सीसीटीवी चलने से लेकर मोबाइल से अटैच होने और अलर्ट का मैसेज मोबाइल पर आने तक के इंतजामों का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा बैंक के अलार्म सिस्टम को भी अपडेट कर चालू करवाकर देखा जाएगा। बैंक के पास खाली एरिया को भी देखा जाएगा कि कहीं बलदेव नगर शाखा जैसे पास में कोई खाली प्लॉट या झाड़ियां तो नहीं उगी। निरीक्षण कर हर तरह की खामियों को दूर किया जाएगा।
बाद में यह कमेटी अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर बैंक प्रबंधन को देगी और वह मुख्यालय में जाएगी। बता दें कि बलदेव नगर शाखा में करीब 32 लॉकर कटर से काटने के बाद करोड़ों की चोरी होने पर बैंक सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। शातिर चोर बैंक के साथ खाली प्लाट व उसमें उगी झाड़ियों का फायदा उठाकर सेंधमारी कर घुस गए थे और आसानी से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इन जगह पर हैं बैंक की शाखाएं
जिले में को-ऑपरेटिव बैंकों के मुख्य कार्यालय को मिलाकर कुल 29 शाखाएं हैं। इनमें अंबाला सिटी, महेश नगर, मटेड़ी शेखां, नन्यौला, जनसूई हैड, मोहड़ा, केसरी, साहा, मुलाना, दोसड़का, बराड़ा, नारायणगढ़, शहजादपुर, कड़ासन, बधौली, अम्बली, अनाजमंडी सिटी, बलदेव नगर, बकनौर, बुलाना, छपरा, बिजलपुर, उगाला, नोहनी, लाहा, पटवी, नोगांवा, विस्तार पटल केसरी में यह शाखाएं हैं।
26 दिन बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग
बलदेव नगर शाखा के लॉकरों में हुई चोरी के 26वें दिन भी चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस की तरफ से समय-समय पर दावा किया जा रहा है कि वह चोरों के बेहद करीब पहुंच गई है। अभी तक पुलिस की तरफ से बैंक के लाॅकरों में हुई चोरी की राशि का भी आकलन नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस तफ्तीश पूरी हो चुकी है और चोरी के नुकसान पांच करोड़ से ज्यादा का होने की आशंका है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
द अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंकों की सभी शाखाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एक आईटी एक्सपर्ट के अलावा दो डेवलपमेंट ऑफिसर को शामिल किया गया है।
-जेपी सोनी, जीएम, द अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव