फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In anger, Lakshman cut off Shurpanakha's nose.

Ambala News: क्रोध में आकर लक्ष्मण ने काट दी शूर्पणखा की नाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
In anger, Lakshman cut off Shurpanakha's nose.
अंबाला सिटी। सिटी के मानव चौक पर मानवरंग मंच द्वारा संचालित रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम का वनों में आगे बढ़ना, लक्ष्मण द्वारा पंचवटी तैयार करना, सूर्पणखा द्वारा भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को विवाह के लिए प्रस्ताव रखना व सीता हरण जैसे बेहतरीन सीन दर्शाए गए। इसके बाद लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं और वह रावण के पास अपना दुखड़ा रोती है। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनदीप राणा व समाजसेवी सतीश चौधरी का रंगमंच के प्रधान पीकेश बत्रा व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सिटी के नदी मोहल्ला स्थित प्रेम मंदिर रोड पर बीते 27 वर्षो से आयोजित श्रीराम नव ज्योति रामलीला क्लब की ओर से रामलीला का बेहतरीन मंचन किया जा रहा है। प्रधान देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि रामलीला में बतौर मुख्यअतिथि समाजसेवी एडवोकेट नम्रता गौड़ पहुंची। इस दौरान कालाकारों ने दर्शाया कि लंकापति रावण साधू के वेश में आता है तो माता सीता को लक्ष्मण रेखा लांघने के लिए कहता है इसके बाद अपने पुष्पक विमान से माता सीता को अपने साथ लंका ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed