फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Illegal recovery from a woman by trapping her in a debt trap

Ambala News: कर्ज के जाल में फंसाकर महिला से की अवैध वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from a woman by trapping her in a debt trap
अंबाला सिटी। शहर की एक महिला को कर्ज देकर न केवल उससे लाखों रुपये वसूले गए, बल्कि उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिटी थाना में आरोपी जगजीत सिंह बत्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2023 में उन्होंने घरेलू जरूरतों के लिए आरोपी जगजीत सिंह से 4 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने पहले 3 प्रतिशत ब्याज की बात कही, लेकिन बाद में 10 प्रतिशत मासिक ब्याज और 2,200 रुपये प्रतिदिन की वसूली शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि वह अब तक कुल 28.35 लाख रुपये चुका चुकी है, लेकिन आरोपी का लालच खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

खाली चेक और स्टाम्प पेपर का दिखाया डर : शिकायत के अनुसार, आरोपी ने सुरक्षा के नाम पर पीड़िता के खाली चेक और हस्ताक्षर किए हुए स्टाम्प पेपर ले लिए थे। अब आरोपी उन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर पीड़िता को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी रात के समय उसके घर आता था और समझौता करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता था, मना करने पर आरोपी ने 9.50 लाख का फर्जी चेक बाउंस करवा कानूनी नोटिस भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed