फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If you can't keep cow at home then keep it in PG: Vij

घर में गाय नहीं पाल सकते तो पीजी में पालें : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
If you can't keep cow at home then keep it in PG: Vij
अंबाला छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में प्रतिभाग करते गृहमंत्

विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते, उनके लिए गांव में पीजी (पेइंग गेस्ट) खोले जाने चाहिए।
लोगों को गाय रखनी चाहिए, सामाजिक और अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए, क्याेंकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। विज ने सोमवार को छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गऊओं को चारा खिलाकर गोसेवा भी की।
विज्ञापन

विज ने इस अवसर पर कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गोसेवा के लिए गाय पालते थे, मगर आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार पहले घर में फूल उगाते थे, अब कांटे लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते हैं और जो पालन करती है, उसको भी माता कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है। गृह मंत्री विज ने बताया कि गोशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा है।

अंबाला छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में प्रतिभाग करते गृहमंत्

अंबाला छावनी स्थित रामबाग गोशाला में गोशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में प्रतिभाग करते गृहमंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed