फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   I am also a contender, Vij said - If the party wants, then the next meeting will be in CM House

दावेदारी: कांग्रेस से सैलजा बोलीं- मैं भी दावेदार, BJP से विज बोले- पार्टी ने चाहा तो अगली मुलाकात CM हाउस में

Sun, 06 Oct 2024 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 01:30 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। वहीं कांग्रेस और भाजपा में सीएम पद को लेकर दावेदारियां जारी हैं।

विज्ञापन
I am also a contender, Vij said - If the party wants, then the next meeting will be in CM House
अनिल विज, कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला छावनी से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को शास्त्री नगर स्थित बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान विज ने अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में करने का पत्रकारों को निमंत्रण दे दिया।

विज्ञापन


विज ने मुख्यमंत्री पद के दावे पर कहा कि उन्होंने कभी सीएम पद के लिए दावा नहीं किया और कभी करेंगी भी नहीं। वे 2014 में भी वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। पहले भी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए तब भी दावा नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मनोहर को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाया तो भी उन्होंने दावा नहीं किया। लोगों में एक बार चली कि जब सबसे जूनियर नायब सैनी मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो अनिल विज क्यों नहीं। कुछ सयानों ने कहा कि विज वे विज को सीएम बनाना चाहते थे मगर वह बनना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पार्टी के आदेश पर विभिन्न जगह गए। पार्टी अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाएगी तो मेरा इंकार नहीं है और अगर बनाया तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा। अगर पार्टी ने चाहा तो आप सभी से अगली मुलाकात सीएम हाउस में होगी वे सभी पत्रकारों को निमंत्रण देते हैं।

इस दौरान विज ने कहा कि वे जीत का वोट डालकर आए हैं। अंबाला की जनता शांति चाहती है। अमन पसंद है। हरियाणा की जनता कांग्रेस को उसी तरह से उखाड़ कर फेंक देगी जैसे भांग के पौधों को उखाड़ कर फेंक दिया जाता है।

सीएम के पद के लिए दावेदार हो सकती हूं, फैसला हाईकमान ही करेगा : कुमारी सैलजा
हिसार में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि सीएम के पद को लेकर हाईकमान ही फैसला करेगा। कांग्रेस में हमेशा से ऐसा ही होता रहा है। 8 अक्तूबर को परिणाम आने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के पद के लिए सभी दावा करते हैं, मैं भी दावेदार हो सकती हूं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद प्रदेश में बहुत बढि़या माहौल बना। प्रदेश में भाजपा के दस साल का कुशासन सहने के बाद अब जनता उनसे छुटकारा चाहती है। हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज के समय भाजपा बहुत कमजोर हैं। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हम अपनी नीति, अपने नेतृत्व पर मजबूत हैं। चुनाव में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। हम सभी 90 सीट पर जीत के लिए लड़ रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल की ओर से कांग्रेस में फूट बताए जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें। हमारी चिंता छोड़ दें। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। जिसमें सभी नेताओं की सहमति से फैसले लिए जाते हैं। सभी के विचार सुने जाते हैं। मुख्यमंत्री के पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बार-बार नहीं दोहराना चाहती। पार्टी हाईकमान ही अंतिम फैसला लेगा। सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी नियमित मुलाकात होती रहती हैं। पार्टी के नेता उनसे मिलने जाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed