फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Husband of BJP leader died in a road accident in Ambala

सड़क हादसे में भाजपा नेत्री के पति की मौत: RSS के पूर्व प्रचार रह चुके थे राजीव, एयरबैग खुलने से बची अनीता

Sun, 19 Feb 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 10:43 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में सड़क हादसे में भाजपा सचिव के पति की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से कार चला रही अनीता भी जान बच सकी। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित एनएच-1 शोरूम के पास रविवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुआ।

विज्ञापन
Husband of BJP leader died in a road accident in Ambala
मृतक राजीव चावला का फाइल फोटो। क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में भारतीय जनता पार्टी की जिला सचिव अनीता चावला के पति और आरएसएस से पूर्व प्रचार प्रमुख 53 वर्षीय राजीव चावला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित एनएच-1 शोरूम के पास रविवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर हुआ।

विज्ञापन


जिला सचिव की कार हाईवे किनारे बिना सांकेतिक बोर्ड के खड़े ट्रक के बीच में टकराई। खुद कार चला रही अनीता तो एयरबैग खुलने के कारण बच गई। उनकी छाती में मामूली चोट आई। जबकि साथ वाली सीट पर बैठे राजीव के सिर पर गंभीर चोट लगी। कार से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल दोनों को छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्रेन की मदद से कार को किनारे कर यातायात को सुचारू किया। पुलिस के मुताबिक खड़े ट्रक में गुड़ लोड था। चालक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवेली में चाय पीकर चले थे
पुलिस को दिए बयान में पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-29 रिसालु रोड निवासी अनीता चावला ने बताया कि वह निजी कार्य के चलते सुबह सात बजे चंडीगढ़ के लिए निकले थे। रिनोलट करेगर कार में सवार होकर वह अंबाला से पहले हवेली रेस्तरां में रुके थे। चाय पानी पीने के बाद वह चंडीगढ़ के लिए चल पड़े थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे। जबकि गृहमंत्री अनिल विज की तरफ से भाजपा सदर मंडल के प्रधान ने मौके पर पहुंचकर अनीता और उनके परिवार को सांत्वना दी।

बेटी न्यूजीलैंड तो बेटा 12वीं का छात्र
मृतक राजीव चावला मूलरूप से सिरसा के रहने वाले हैं और करीब 40 साल से पानीपत में रह रहे हैं। भाजपा के मौजूदा कार्यकर्ता भी है। जबकि जिला सचिव अनीता चावला पिछले 10 साल से भाजपा पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है। महिला मोर्चा की सदस्य रहने के बाद वह करीब तीन साल से जिला सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनका एक बेटा वंश जोकि बारहवीं कक्षा का छात्र है जबकि बेटी वंशिका न्यूजीलैंड में नौकरी कर रही है।

राम मंदिर आंदोलन में लगी थी गोली
मूल रूप से सिरसा के कालांवली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजीव चावला पिछले 40 वर्ष से पानीपत में सेक्टर-24 में रहते थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख रह चुके थे। वर्तमान में संघ के कार्यकर्ता थे। वर्ष 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में राजीव चावला की बाजू पर गोली लगी थी। उन्होंने कई दिनों तक अयोध्या में ही डेरा डाले रखा। वह वनवासी कल्याण


विलाप करती पत्नी बोली : आपने क्यों नहीं चलाई गाड़ी
पति-पत्नी सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पत्नी अनीता गाड़ी चला रही थीं। हादसे में पति की मौत हुई और एयरबैग खुलने से पत्नी बच गई। पत्नी विलाप कर कहती रही, आपने गाड़ी मुझे क्यों दी। अब हम कैसे जिएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed