{"_id":"193e25aeb12472bcb599031239f21887","slug":"hudda-warnning-to-selja","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला पहुंच हुड्डा ने दी सैलजा को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला पहुंच हुड्डा ने दी सैलजा को दी नसीहत
अंबाला
Updated Sun, 29 Dec 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा द्वारा क्षेत्र में विकास को लेकर लिखे गए पत्रों का जवाब न देने के आरोप को अंबाला सिटी पहुंचे सीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा हुड्डा ने सैलजा को लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं समझने की नसीहत भी दी है।
हुड्डा ने कहा कि वह तो प्रदेश के साधारण व्यक्ति द्वारा किसी भी समस्या को लेकर लिखे पत्र का भी जवाब देते हैं और सांसद के पत्र का जवाब न देने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए केवल पत्र लिखना ही काफी नहीं है बल्कि इसके लिए धरातल पर लोगों से मिलकर जनता की समस्याओं को समझना भी जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सैलजा ने कहा था कि उन्होंने लोगों की समस्याओं व रुके हुए प्रोजेक्टों को लेकर सीएम को कई पत्र लिखें हैं, मगर सीएम की ओर से पत्रों का केवल अकनॉलेजमेंट आता है, जवाब नहीं। इसी का जवाब शनिवार को सीएम ने सैलजा को नसीहत देकर दिया। हुडा शनिवार को अंबाला शहर में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री करेंगे न्यूक्लियर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कहा कि झज्जर में जल्द ही एक न्यूक्लियर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जिसकी आधारशिला 3 जनवरी को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रखेंगे। इस यूनिवर्सिटी के बनाने पर 2200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
केजरीवाल को दी शुभकामनाएं
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का समर्थन और शुभकामनाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं और उन्हें जनता से किए गए वादे पूरे करके दिखाने चाहिए। उन्होंने आप पार्टी द्वारा हरियाणा में चुनाव लड़ने की घोषणा के एक प्रश्न पर कहा कि प्रजातंत्र में हर राजनीतिक पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, फिर चाहे वह आप पार्टी हो या कोई अन्य दल।
आम आदमी पार्टी द्वारा राजनीति में सादगी को बढ़ावा देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जन्म ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सादगी की विचारधारा से हुआ है। हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का किस राजनैतिक दल से मुकाबला होगा, इस बारे में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे तो केवल इतना मानते हैं कि हरियाणा में कांग्रेस नंबर एक पर है, नंबर दो या तीन पर कौन सा दल रहेगा, यह तो समय आने पर ही तय होगा।
राहुल ने दिए भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश के निर्देश
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में राहुल गांधी द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रश्न पर हुड्डा ने कहा कि इस बैठक में मूल रूप से राहुल ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सब्जियों और फलों को एपीएमसी एक्ट से मुक्त रखने की बात पर बल दिया।