फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   house roof down in ambala, two women injured, one tranfer in pgi

कच्चे मकान पर टूट कर गिरी मजदूरों की पैड, छत गिरने से मलबे में दबी 2 में से एक महिला रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
house roof down in ambala, two women injured, one tranfer in pgi
अंबाला। तोपखाना बाजार स्थित एक कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि सास व बहू मलबे में ही दब गई। जबकि बाहर बैठे बेटे के सिर पर शटरिंग लगने से लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकालकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से तोपखाना निवासी स्नेहलता को सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि 60 वर्षीय निर्मला देवी के टांग में कई फ्रेक्चर, सिर पर चोटें व बेटे सतबीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया। बताया जाता है कि कच्चे मकान के साथ ही इलाका पार्षद का मकान है। दीवार का प्लस्तर करने के लिए कच्चे मकान की छत के ठीक ऊपर ही मजदूरों की पैड बंधवा दी गई। मंगलवार को अचानक पैड टूटते ही शटरिंग गिरने के कारण छत ढह गई और नीचे बैठी महिलाएं दब गई। इलाका पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाथों से मिट्टी हटाकर बचाई महिलाओं की जान
हादसे में बाल-बाल बचे मनमोहन का कहना था कि मंगलवार वह छुट्टी होने के कारण कमरे के बाहर ही बैठे हुए थे। जबकि मां व भाभी अंदर कमरे में थे। जोरदार आवाज के बाद जैसे ही उनकी आंख खुली तो देखा कि मकान की छत ढह चुकी है। कमरे में मां व भाभी दोनों मलबे के नीचे दब गई। अन्य परिजनों व पड़ोसियों के संग मिलकर हाथों से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

मौके से भाग गए मजदूर, इलाका पार्षद पर लगाए लापरवाही के आरोप
अस्पताल में उपचार करवाते समय घायलों व उनके परिजनों ने इलाका पार्षद पर लापरवाही के आरोप लगाए। मनमोहन का कहना था कि पैड लगाने से पहले ही पार्षद को बताया गया कि उनकी छत कच्ची है, इसलिए वह पैड न लगाए। जैसे ही हादसा हुआ था मजदूर बचाव करने की जगह मौके से ही भाग गए। परिजनों ने मौके पर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं। मामला बिगड़ते ही थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed