फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   House meeting on 4th, development agenda will be decided

Ambala News: हाउस की बैठक चार को, तय होगा विकास का एजेंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
House meeting on 4th, development agenda will be decided
नगर परिषद के कार्यालय में विभागीय अ​धिकारियों से विकास कार्याें को लेकर मंत्रणा करतीं नप अध्यक्
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला के अध्यक्ष सहित सभी 32 वार्ड के पार्षदों की बैठक चार अप्रैल शुक्रवार को होगी। इसका आयोजन छावनी के उपमंडल कार्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें नवनियुक्त अध्यक्ष और पार्षद छावनी को स्वच्छता के उत्कृष्ट पायदान पर लाने की योजना तैयार करेंगे। हाउस की बैठक के दौरान विकास कार्यों को भी गति प्रदान करने की रुपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, लंबित कार्यों का भी लेखा-जोखा देखा जाएगा, जिससे कि उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय में हाउस की बैठक के दौरान चार अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें वित्त व राजस्व सहित अन्य तीन समितियां होंगी। इसके तहत साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य दो कमेटियों का गठन किया जाएगा। कमेटियों में अब छह की जगह चार सदस्य होंगे। इसमें दो सदस्य नगर परिषद कार्यालय से कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी अभियंता होंगे, जबकि हाउस की तरफ से दो-दो पार्षदों को कमेटी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सत्यापन अटका
नगर परिषद में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाले हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है। वहीं वार्ड के पार्षदों ने स्थानीय समस्याओं को भी नप अध्यक्ष के समक्ष रखना शुरु कर दिया है। लेकिन निकाय विभाग की ई-प्रणाली के तहत अभी तक नप अध्यक्ष के दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं। इससे आगामी समय में होने वाले विकास कार्याें की रूपरेखा और भुगतान अटक सकता है। इस संबंध में नप अध्यक्ष ने कार्यकारी अधिकारी के संज्ञान में भी मामले को लाया है।
25 भाजपा तो सात हैं आजाद पार्षद
नगर परिषद सदर की हाउस बैठक में भाजपा के 25 तो सात आजाद पार्षद अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को रखेंगे। इसमें वार्ड स्तर पर टूटी सड़कें, नालियां, गंदगी आदि की समस्या प्रमुख रहेंगी। इसके अलावा वार्ड स्तर पर अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तार से मंत्रणा की जाएगी। हाउस बैठक के दौरान जो भी मंत्रणा होगी और जिन मुद्दों पर चर्चा होगी, उनका भी सूचीबद्ध तरीके से लेखा-जोखा रखा जाएगा। इस दौरान नगर परिषद के प्रशासक उपमंडल अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आजाद पार्षदों को उम्मीद, सभी काम होंगे
भाजपा के पार्षद अपने-अपने वार्ड में सक्रिय हो गए हैं। जबकि आजाद पार्षद भी अपने अधीन वार्ड की सूध लेने में जुट गए हैं। वहीं वार्ड स्तर पर खामियों को दूर करने के लिए उन्हें भी नगर परिषद से फंड की उम्मीद है ताकि उनके क्षेत्र में भी एक समान विकास कार्य हो सकें। इसकी जिम्मेदारी नप अध्यक्ष की होगी कि वो भाजपा सहित आजाद पार्षदों के साथ तालमेल बैठाकर रहें ताकि निष्पक्ष रूप से सभी 32 वार्डों में एक समान विकास कार्य किए जा सकें।

वर्जन
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय में नगर परिषद की पहली हाउस बैठक होगी। इसमें सभी 32 वार्डों के पार्षद मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान चार समितियों के गठन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी ताकि अंबाला छावनी की समस्याओं का समाधान समुचित ढंग से कमेटियों की निगरानी में किया जा सके।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed