फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hot air is causing trouble, education department is on alert

Ambala News: गर्म हवा के थपेड़े कर रहे परेशान, शिक्षा विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hot air is causing trouble, education department is on alert
अंबाला सिटी। उमसभरी तल्ख गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिन से तो गर्मी परेशान कर रही है। गर्मी को देखते हुए सरकारी विभाग भी सतर्क हो गए हैं। जहां शिक्षा विभाग ने राजकीय व निजी स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर दी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को इस गर्मी के सीजन का सबसे अधिक 39.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह गर्मी के कारण बिजली खपत भी बढ़ गई है। बिजली खपत 49 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 अप्रैल बिजली चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही 15 अप्रैल को गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पीने के लिए दिन में बजेंगी तीन घंटी
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि गर्म हवा को देखते हुए विभाग की ओर से सभी राजकीय व निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गर्मी बढ़ने पर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के कारण पानी पीने के लिए तीन बार घंटी बजाएं ताकि विद्यार्थी पर्याप्त पानी का सेवन कर सकें। दोपहर में विद्यार्थियों से कोई भी शारीरिक गतिविधि न करवाई जाए। स्कूलों में ओआरएस घोल व किट भी रखी जाएगी और विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से जागरूक भी किया जाए।
अस्पताल में बढ़ रहे बुखार व पेट के मरीज

तापमान में अचानक आए बदलाव के कारण इन दिनों बुखार के मरीज भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि इन दिनों बदलते मौसम में फास्ट फूड का सेवन करने से बचे। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों ने ठंडे पदार्थों का सेवन रात के समय शुरू कर दिया है। इससे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों में सर्दी जुकाम के मामले भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

आंखों के मरीजों की भी बढ़ी संख्या

डॉ. संगीता भगत ने बताया कि गर्मी बढ़ने से गर्म हवा चल रही है। इस कारण लोगों की आंखों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। रोजाना नेत्र विभाग में 200 से अधिक मरीज नेत्र संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें से 40 से 50 मरीज संक्रमण के ही देखने को मिल रहे हैं।

यह करें उपाय

बच्चों को तला हुआ भोजन न दें।

छोटे बच्चों को बोतल से दूध न पिलाएं।

आंखों को बचाने के लिए चश्मे व हेलमेट का उपयोग करें।

राम के समय ठंडे बर्फ वाले पदार्थों का सेवन करने से बचें।

अधिक समय तक धूप में घूमने से बचे।

बार-बार पानी पीकर अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

कटे हुए फलों को लंबे समय तक रखकर न खाएं।

स्वास्थ्य विभाग ने यह किए इंतजाम

डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए उनकी ओर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पत्र जारी कर दिया है। जिसमें मरीजों के लिए प्रर्याप्त ठंडे स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था और प्रर्याप्त संख्या में ओआरएस व आइस पैक रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके साथ ही लू लगने से बीमार हुए मरीजों का रिकॉर्ड भी अलग से पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को शिक्षा विभाग को भी लू के चलते एडवाइजरी जारी कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू लगने से बीमार हुए मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी बनाया जाएगा। जिसके लिए भी पत्र जारी कर दिया गया है।
गर्मी से बिजली खपत भी बढ़ रही, एसी भी चले
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
4 अप्रैल 42.88
5 अप्रैल 47.24
6 अप्रैल 43.85
7 अप्रैल 48.05
8 अप्रैल 49.14

ऐसा बढ़ रहा गर्मी में तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
4 अप्रैल 36.4 21.6

5 अप्रैल 35.6 20.2

6 अप्रैल 37.9 21.0

7 अप्रैल 38.4 21.8

8 अप्रैल 37.8 23.2
9 अप्रैल 39.0 24.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed