फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home minister warned the police, improve yourself, don't harass the victim

Ambala News: गृहमंत्री ने पुलिस को चेताया, सुधर जाओ, पीड़ित को न सताओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Home minister warned the police, improve yourself, don't harass the victim
अंबाला। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज शनिवार को जनता दरबार में पुलिस विभाग के खिलाफ सख्त नजर आए। जनता दरबार में पुलिस के खिलाफ शिकायतों को देख गृहमंत्री ने कहा कि किसी मामले में पुलिस की संलिप्तता उन्हें मिली तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। बारिश में ही गृहमंत्री का जनता दरबार जारी रहा और विज ने लोगों की शिकायतें सुनी। जनता दरबार में करनाल जिले से कई मामले आए। इस पर गृहमंत्री खफा दिखे और उन्होंने करनाल पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुनवाई पुलिस को ठीक प्रकार से करनी चाहिए। करनाल से आए फरियादी ने पुलिस चौकी में ही दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोप लगाए। इस पर मंत्री विज ने एसपी करनाल को फोन कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान जीआरपी हरियाणा से जुड़े दो मामले भी गृहमंत्री के समक्ष आए। इसमें मुख्य सिपाही राज सिंह ने बताया कि छुट्टी के कारण उसकी एसीआर खराब कर दी गई है जबकि जांच में वह निर्दाेष पाया गया है। इसी प्रकार पिंजौर में हुए मर्डर के मामले में भी आरोपियों को नहीं पकड़ने की शिकायत गृहमंत्री के समक्ष आई। जिन्हें आगामी कार्रवाई के लिए एसपी रेलवे संगीता कालिया को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कबूतरबाजी भी हावी : पंचकूला निवासी महिला ने अपने बेटे की मलेशिया जेल में फंसे होने की शिकायत गृहमंत्री को दी। महिला ने कहा कि एजेंट के जरिए उसने अपने बेटे को मलेशिया भेजा था और इसके लिए तीन लाख रुपये की राशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मामले भी आए सामने

झज्जर जिले से आए परिवार ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वहां के डीडीपीओ पर पुलिस पर दबाव डालने के आरोप लगाए। परिवार ने कहा कि पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गृह मंत्री ने मामले में एसपी झज्जर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल से आई महिला ने उसके भाई की हत्या मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए। मामला दर्ज होने एवं आरोपियों के नाम होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जबकि यह मामला दो वर्ष से भी ज्यादा पुराना हो चुका है। गृह मंत्री ने इस मामले में एसपी कैथल को फोन कर एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed