फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Anil Vij suspended Havildar and SPO in Janata Darbar in Ambala Cantonment

Haryana: एक्शन में गृहमंत्री विज, हवलदार और एसपीओ सस्पेंड, दो एसएचओ के तबादले के निर्देश

Sat, 01 Oct 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:44 PM IST
सार

अंबाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में आई शिकायतों पर अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया। रोहतक में एक हवलदार और चरखी दादरी की एसपीओ पर गाज गिरी। सिरसा के चोपटा और करनाल में निगदू थाने के एसएचओ पर भी कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन
Home Minister Anil Vij suspended Havildar and SPO in Janata Darbar in Ambala Cantonment
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गृहमंत्री ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रोहतक में एक हवलदार और चरखी दादरी में तैनात एक एसपीओ को सस्पेंड करने के आदेश दिए। वहीं गृहमंत्री ने सिरसा के चोपटा और करनाल के निगदू थाने के एसएचओ को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


रोहतक से आए एक फरियादी ने हवलदार पर मारपीट करने और शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर विज ने तुरंत प्रभाव से हवलदार को सस्पेंड करने एवं मामले की जांच के निर्देश दिए। दूसरी ओर, चरखी दादरी से आए एक फौजी ने गृहमंत्री के समक्ष आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


फौजी मनदीप ने बताया कि उसकी पत्नी मीना चरखी दादरी में एसपीओ है और पिछले लंबे समय से उसके माता-पिता को प्रताड़ित कर रही है। उसने 76 वर्षीय पिता के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में सौंपी है। साथ ही दहेज उत्पीड़न का भी झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, सरकार, पुलिस और डीटीपी को दी धमकी, एक्शन मोड में पुलिस

इस पर गृहमंत्री ने फौजी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी चरखी दादरी को फौजी की एसपीओ पत्नी को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही शिकायत डीजीपी को मार्क करते हुए एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। 

वहीं, सिरसा से आई एक महिला ने बताया कि उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में आरोपी ने जमानत पर आने के बाद उसके बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट की जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।


महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री ने एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए और उक्त महिला को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए चोपटा थाने के एसएचओ को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा करनाल जिले के निगदू से आई एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके खेतों में खड़ी फसल को कुछ दंबगों द्वारा जला दिया गया है और परिजनों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। उल्टा उन पर ही मामला दर्ज कर दिया गया है। गृहमंत्री ने निगदू थाने के एसएचओ को तुरंत ट्रांसफर करने के आदेश दिए। साथ ही एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed