फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Home Minister Anil Vij listened to the problems and gave instructions to solve them

गृहमंत्री अनिल विज ने समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij listened to the problems and gave instructions to solve them
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा से कर्म सिंह, अभिमन्यू, मोहित कुमार, राजेंद्र, राज कुमार, हरीश कुमार, सुरेश कुमार, विनोद व अन्य ने टुंडला देह आबादी की जमीन में पुराने गोहर पर कब्जे को हटाने की मांग की। मंत्री विज ने इस मामले में नगर परिषद के ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार करनाल से आए विक्रम सिंह ने हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई, जिस पर गृह मंत्री ने आईजी करनाल रेंज को मामले की जांच के निर्देश दिए। पानीपत निवासी श्याम लाल द्वारा मारपीट मामले में दोबारा जांच की मांग पर स्टेट क्राइम ब्रांच को दोबारा जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पलवल निवासी महिला चंदरा ने उसे झूठे मामले में फंसाने की शिकायत दी जिस पर गृहमंत्री ने आईजी को जांच के निर्देश दिए। झांसा निवासी महिला ने कुरुक्षेत्र में पति के खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई की मांग की इस पर गृहमंत्री ने कुरुक्षेत्र एसपी को फोन कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके अलावा जींद निवासी महिला ने दहेज मामले में कार्रवाई, बराड़ा निवासी महिला ने छेड़छाड़ मामले की शिकायत दी, लाडवा निवासी करनैल सिंह ने मारपीट मामले में जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग, सोनीपत निवासी जगत सिंह ने मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छावनी के वार्ड नंबर 10 से अलग-अलग कॉलोनियों के निवासी धर्मशाला निर्माण की फरियाद लेकर गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। मंत्री विज ने तुरंत प्रभाव से उनकी मांग को पूरा करते हुए धर्मशाला निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि जारी करने की घोषणा की। गज्जन सिंह के अलावा देशराज अंटाल, दलजीत, दविंद्र, बलजीत कौर आदि ने मंत्री विज का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed