फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Highcourt judge inspection Court yard

कोर्ट परिसर में हाईकोर्ट के जज ने किया निरीक्षण

Sat, 19 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 19 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार जैन ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर जहां ज्ञापन सौंपा वहीं, कोर्ट परिसर में सुविधाएं दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश कुमार जैन सिटी स्थित कोर्ट परिसर में पहुंच विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर जस्टिस को ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट रोहित जैन ने मांग की कि कोर्ट व चेंबर के बीच आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी दी जाए, कोर्ट परिसर की सिक्योरिटी सुदृढ़ की जाए, वकीलों के लिए नए चेंबर बनाए जाएं, कोर्ट में तारीख पर आए लोगों के लिए एक हाल बनाया जाए जहां वे इंतजार कर सकें। इसी तरह कोर्ट परिसर में स्थित बख्शी खाना को सुरक्षा के लिहाज से कहीं और शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं है, जिसके कारण परेशानी होती है, जबकि वाहन भी चोरी हो रहे हैं। इसी तरह यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा दी जाए, बार कांप्लेक्स में एटीएम दिया जाए, लाइब्रेरी और बार रूम का बिजली बिल सरकार वहन करे। इसके अलावा उन्होंने सिटी की सेंट्रल जेल में घटित हो रही घटनाओं को लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की भी एसोसिएशन ने मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के सह सचिव विवेक महर्षि, उपप्रधान विनोद भारद्वाज, पूर्व प्रधान डीएस पूनिया, पूर्व प्रधान सतपाल, पूर्व प्रधान राजबीर सैनी, पूर्व प्रधान एसएम शर्मा, पूर्व प्रधान इकबाल सिंह, वरिष्ठ वकील किरणबाला जैन, पुनीत मित्तल, संदीप सचदेवा, जतिन अग्रवाल, रीटा सूरी, बिंदू जैन, अल्का शारदा, सूरज रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed