फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   High tension wires will be shifted from 106 places, Electricity Corporation has set the target till June

Ambala News: 106 जगहों से शिफ्ट होंगी हाइटेंशन तार, बिजली निगम ने जून तक का रखा लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
High tension wires will be shifted from 106 places, Electricity Corporation has set the target till June
सतनाम सिंहअंबाला सिटी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलोनियों व राजकीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा। बिजली निगम ने अंबाला सर्कल में 106 जगहों को सर्वे कर चिन्हित किया है।
विज्ञापन

एस्टीमेट पास होने के बाद कई जगहों पर कार्य भी शुरू कर दिया है। तारों को शिफ्ट करने के लिए करीब 2 करोड़ 4 लाख का बजट खर्च होगा। निगम द्वारा कई माह तक फील्ड में सर्वे करने के बाद इन तारों को शिफ्ट करने के का काम अब शुरू कर दिया गया है। जिले की बात करें तो अंबाला शहर डिविजन में 32, अंबाला छावनी डिविजन में 36 और नारायणगढ़ डिविजन में 38 जगहों से तार को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सरकार ने इन हाइटेंशन तारों को शिफ्ट करने के लिए दिसंबर 2024 तक का समय दिया है, मगर निगम ने जून माह तक तार को शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा है।
हाइटेंशन तारों से हादसों का रहता है खतरा
दरअसल, शहर व ग्रामीण एरिया में कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनकी छतों के ऊपर से यह हाइटेंशन तार गुजर रहीं हैं। कई जगहों पर तो तार बिल्कुल घर की छत से लगकर गुजर रही हैं। इसी वजह से छत पर हादसा होने का खतरा रहता है। जिले में पहले हाइटेंशन तार के कारण झुलसने की घटना भी सामने आई हैं। वहीं, शहजादपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में भी हाइटेंशन तार को शिफ्ट करने का मुद्दा उठा था। अब बिजली निगम इन तारों को शिफ्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.4 करोड़ बजट होगा खर्च, निगम अधिकारियों ने साइट को किया सत्यापित
बिजली निगम को हाइटेंशन तार को शिफ्ट करने के लिए शिकायतें भी मिली है। इसके साथ ही बिजली निगम ने अपने स्तर पर भी फील्ड में निगम अधिकारियों से साइट को लेकर सत्यापन करवाया। पहले निगम कर्मचारियों ने इन साइट को सत्यापित किया था। इसके बाद संबंधित सब डिविजन के एसडीओ और एक्सईएन ने भी इन साइट को सत्यापित किया। निगम अधिकारियों ने उन कॉलोनियों को प्राथमिकता दी, जो कॉलोनियां ज्यादा आबादी या घरों को प्रभावित कर रही हैं। इसके साथ ही राजकीय स्कूल के ऊपर से भी जा रही हाइटेंशन तारों को हटाया जाएगा। जिले में कुल 106 साइट की तार को शिफ्ट करने के लिए 2 करोड़ चार लाख का बजट खर्च होगा।

वर्जन
अंबाला सर्कल में 106 जगहों से हाइटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट पास हो गए हैं। कई जगहों पर कार्य भी शुरू हो गया है। कॉलोनियों में घरों और राजकीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा। सरकार ने इन हाइटेंशन तारों को शिफ्ट करने के लिए दिसंबर 2024 तक का समय दिया है, मगर निगम ने जून माह तक तार को शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा है।
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, अंबाला सर्कल बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed