फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   High tension wires passing through the roof, this is the identity of the ward

Ambala News: छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार, यही है वार्ड की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
High tension wires passing through the roof, this is the identity of the ward
नगर परिषद अंबाला सदर के वार्ड नंबर एक में गली के बीचोंबीच लगा बिजली का खंभा। संवाद
अंबाला। छावनी का वार्ड नंबर एक, जहां सुविधाओं के नाम पर छत से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तार और गली के बीचोंबीच बिजली के खंभे हैं एक बड़ी समस्या हैं। रही-सही कसर गांव की कच्ची नालियां और कम ऊंचाई की सड़कें पूरी कर रही हैं। यहां सुबह होते ही नलकों से निकला पानी जलभराव की समस्या पैदा कर देता है।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में वार्ड एक में विकास की कमी का मुद्दा छाता दिखाई दे रहा है। अंबाला छावनी के वार्ड एक में कुल 5167 मतदाता हैं। जिसमें 2767 पुरुष तो 2399 महिलाएवि एक अन्य मतदाता शामिल है।
विज्ञापन

सीवर पाइप भी बन रहे परेशानी का कारण
बिना सही पैमाइश के कारण डाले गए सीवरेज पाइप भी स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। पाइप डालने के बाद न तो सड़कों को दुरुस्त किया है और न ही गड्ढों को भरा गया है। ऐसे में रोजाना कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो रहा है। हालांकि इन सब परेशानियों के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों ने अंबाला प्रशासन सहित नगर परिषद को कई बार गुहार लगाई, बावजूद इसके समस्या का आजतक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-31
कहने को यह अंबाला छावनी का वार्ड नंबर एक का क्षेत्र है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं के मामले में आज भी यह एक पिछड़ा क्षेत्र ही प्रतीत होता है। यहां आजतक नप का एक भी सफाई कर्मचारी नजर नहीं आया।
एनपी सिंह।
--
फोटो-32
सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन सफाई का कोई भी प्रबंध नहीं है। सीवरेज पाइप डालने के बाद सडकों को तोड़ दिया गया है। इसे दुरुस्त करने वाला कोई नहीं है। इस प्रकार का विकास बेमानी है।
सुखविंदर सिंह।
--
फोटो-33
सड़कों के बीच में बिजली के खंभे लगे हुए हैं। छतों को हाइटेंशन बिजली की तारें छू रही हैं। रही-सही कसर बिजली के खंभों पर झूल रही तारें पूरी कर रही हैं। लेकिन इन्हें दुरुस्त करने वाला विभाग नींद में है।
जगरूप सिंह।
--

फोटो-34

कलरेहड़ी क्षेत्र के चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। कहने को यह क्षेत्र नगर परिषद के अधीन है। लेकिन यहां न तो कभी कोई सफाई कर्मचारी आया है और न ही गंदगी के उठान को लेकर कोई व्यवस्था हो पाई है। ऐसे में क्षेत्र की स्वच्छता पर भी ग्रहण लगा हुआ है।
अमनप्रीत सिंह।
--
फोटो-37
वार्ड की समस्याओं को लेकर दर्जनों बार नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। खुद भी कई बार स्थानीय लोगों की मदद से कार्य किए हैं, बावजूद अभी भी क्षेत्र में विकास की जरूरत है।

जरनैल सिंह, पूर्व पार्षद, वार्ड एक।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed