{"_id":"6ac09db2c5e82502c308fefa","slug":"high-profile-matrimonial-fraud-by-fake-policeman-stole-jewelry-worth-25-lakh-under-pretext-of-marriage-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: फर्जी पुलिसकर्मी का हाई-प्रोफाइल मैट्रिमोनियल फ्रॉड, शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपये के जेवर किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: फर्जी पुलिसकर्मी का हाई-प्रोफाइल मैट्रिमोनियल फ्रॉड, शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपये के जेवर किए चोरी
Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
सार
शादी.कॉम के जरिए रितु के संपर्क में आए आरोपी विद्युत ने खुद को जलंधर एसटीएफ का अधिकारी बताया था। उसने मोहाली में 80 करोड़ की प्रॉपर्टी सील होने का झांसा देकर परिवार को झांसे में लिया।
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी और घर के गहने साफ करने का एक मामला सामने आया है। बीडी फ्लोर मिल, कैंट निवासी नानक चंद की शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी रितु और उसके कथित प्रेमी विद्युत उर्फ विशाल के खिलाफ 22 से 25 लाख रुपये के जेवर चोरी करने व धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शादी.कॉम के जरिए रितु के संपर्क में आए आरोपी विद्युत ने खुद को जलंधर एसटीएफ का अधिकारी बताया था। उसने मोहाली में 80 करोड़ की प्रॉपर्टी सील होने का झांसा देकर परिवार को झांसे में लिया। बाद में दोनों ने साजिश रचकर परिवार के सदस्यों से ओटीपी हासिल किए और लोन ले लिया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा 22 अगस्त को तब हुआ, जब घर में समारोह के दौरान अलमारी और दीवान बेड से 7 तोले सोने के गहने और 23 तोले चांदी की पाजेब गायब मिलीं। रितु से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि गहने चोरी कर चंडीगढ़ स्थित पूनेवाला फाइनेंस में गिरवी रख दिए हैं। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना महेश नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में चोरी 305 व साजिश 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन