{"_id":"6ac00ddbd11f8cec8e0efb5a","slug":"154-constables-took-the-proficiency-test-to-become-head-constables-ambala-news-c-36-1-amb1001-170583-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्य सिपाही बनने के लिए 154 सिपाहियों ने दी दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्य सिपाही बनने के लिए 154 सिपाहियों ने दी दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
अंबाला छावनी में पदोन्नित परीक्षा के दौरान पुलिस कर्मी द्वारा चलाए जा रहे हथियारों की तकनीक क
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस विभाग में पदोन्नति के लिए अब जवानों को सिर्फ लिखित परीक्षा ही नहीं, बल्कि मैदान में अपनी दक्षता और व्यावहारिक कौशल भी साबित करना होगा। अंबाला रेंज के अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के 154 पुरुष व महिला सिपाहियों ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य सिपाही पद के लिए दक्षता व कौशल परीक्षा दी। सभी ने पहले चरण की ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा में सफलता हासिल की थी।
सुबह से ही पुलिस लाइन ग्राउंड में गहमागहमी का माहौल रहा। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी प्रतिभागी जवानों के शारीरिक स्टेमिना के साथ-साथ उनके व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान की कड़ी परीक्षा ली गई। मैदान में अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों की ड्रिल, अनुशासन और वेपन हैंडलिंग (हथियारों का संचालन व रखरखाव) का गहन निरीक्षण किया गया। हथियारों को खोलने, जोड़ने और आपात स्थिति में उनके त्वरित संचालन के कड़े मानकों पर प्रत्येक अभ्यर्थी का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। यह पूरी परीक्षा पुलिस अधीक्षक अंबाला, अजीत सिंह शेखावत और एसएसपी करनाल, रविंद्र कुमार की सीधी देखरेख में संपन्न हुई।
-- -
मुख्य सिपाही बनने के बाद संभालेंगे जांच की जिम्मेदारी
मुख्य सिपाही पद पर अंतिम रूप से चयनित जवानों को थानों में आपराधिक मामलों की जांच जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके लिए उन्हें पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कानूनी धाराओं के व्यावहारिक प्रयोग, केस डायरी लेखन, साइबर अपराध की जांच, फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने, डिजिटल एविडेंस संभालने और तकनीकी तरीके से निष्पक्ष जांच करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -
विभाग में पदोन्नति की इस प्रक्रिया में सभी योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन सिर्फ मेरिट के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सबसे सक्षम और अनुशासित जवान आगे आ सकें। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, अंबाला।