फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helpless passengers kept banging on the doors, even RPF's efforts did not work.

Ambala News: बेबस यात्री पीटते रहे दरवाजे, आरपीएफ की जोर-आजमाइश भी नहीं आई काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Helpless passengers kept banging on the doors, even RPF's efforts did not work.
अंबाला। बेबस यात्री दरवाजे पीटते रहे और आरपीएफ की जोर-आजमाईश भी धरी रह गई। बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आई ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस के बंद दरवाजे यात्रियाें के लिए मुसीबत बन गए। कोच के अंदर बैठे यात्री बाहर के यात्रियों की चीख-पुकार को अनसुना कर रहे थे। इस दौरान कुछ ने गाली-गलौज भी की। बावजूद इसके प्लेटफाॅर्म पर खड़े यात्री ट्रेन में सवार न हो सके।
विज्ञापन

वहीं कुछ यात्रियों ने जबरदस्ती एसी कोच पर कब्जा कर लिया और वो दरवाजों पर ही सामान सहित जम गए। एसी कोच में सवार होने वाले यात्रियों को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि आरपीएफ ने इस स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयार कर ली थी। टीम ने पोस्ट पर तैनात 20 से अधिक कर्मचारियों को ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफाॅर्म पर तैनात कर दिया था। बावजूद इसके आरपीएफ भी दरवाजों को खुलवाने में कामयाब नहीं हो पाई। कुछ देर बाद जैसे ही ट्रेन चली तो चीख-पुकार मच गई, क्योंकि किसी का बच्चा ट्रेन में सवार हो गया तो किसी की पत्नी और बुजुर्ग मां। अब उन्हें उनकी चिंता सता रही थी कि क्या वो ठीक-ठाक अपने घर तक पहुंच पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed