फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heart beats increased due to release of water in Markanda

Ambala News: मारकंडा में पानी छोड़ने से धड़कनें तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Heart beats increased due to release of water in Markanda
मुलाना (अंबाला)। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश से शुक्रवार को मुलाना में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह होते ही मारकंडा नदी उफान पर थी। जोकि सुबह करीब 10 बजे 6.5 फीट तक जा पहुंचा। ये करीब 24 हजार क्यूसेक था। हालांकि 11 बजे से जलस्तर घटना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं। लोगों के माथे पर चिंता की रेखाएं बन गई। देखते ही आसपास के सभी गांवों में पानी के लिए चर्चा रही। 11 बजे मारकंडा नदी का जलस्तर करीब 5.7 फीट था। इसके बाद मारकंडा नदी का जलस्तर लगातार घटता गया। शाम छह बजे नदी का जलस्तर करीब 3.9 फीट था। जोकि करीब नौ हजार क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में भी बारिश बंद होने की सूचना है। कालाअंब क्षेत्र में भी मारकंडा नदी का जलस्तर जोकि शुक्रवार सुबह उफान पर था। शाम को केवल एक फीट करीब 1500 क्यूसेक पानी रह गया था। गौरतलब है कि कुछ ही दिन सिंचाई विभाग ने कुछ ही दिन पहले बाढ़ से बचाव के लिए अपनी तैयारियां कि थी। नदी की खुदाई भी करवाई थी। इसके साथ ही तटबंधों को ऊंचा भी करवाया गया था। लेकिन अधिक पानी आएगा तो नदी में जलस्तर बढ़ने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष भी डूबे थे गांव
बीते वर्ष भी बरसात के समय आसपास के कई गांव में पानी भर गया था। कई दिनों तक लोगों को जलभराव के कारण परेशानी उठानी पड़ी थी। संपर्क भी टूट गया था। ग्रामीणों को डर है इस बार भी कुछ ऐसा हुआ तो क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed