फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   healthy baby born in ambala hospital, arrived on foot in labor pain from patiala

पटियाला से प्रसव पीड़ा में पैदल चलकर पहुंची अंबाला, अस्पताल में जन्मी स्वस्थ बच्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
healthy baby born in ambala hospital, arrived on foot in labor pain from patiala
स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद उसको गोद में लेकर बैठी महिला। - फोटो : Ambala
पटियाला से यूपी के उन्नाव जाने के लिए पैदल छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची प्रवासी महिला पूनम के प्रसव पीड़ा उठा गई। ईंटों के भट्ठे पर काम करने वाली महिला दो साल के बच्चे व पति के संग पहुंची थी। दर्द से कहराती महिला को पति जैसे-तैसे पास की चौकी लेकर पहुंचा। जहां पर तैनात स्टाफ ने आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाया। करीब पंद्रह मिनट तक दर्द से कहराने के बाद कहीं जाकर महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला ने नार्मल डिलीवरी के दौरान एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जाता है कि प्रवासी महिला व उसके परिवार को ऑटो शंभू बॉर्डर से लेकर कालीपलटन पुल के पास पहुंचा था। जैसे ही वह आधा किलोमीटर दूर चलकर स्टेशन पहुंची तो उसके प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन

घर जाने के जुनून के दो घंटे तक तड़पी और पैदल चली
गर्भवती होने के बाद घर जाने का जुनून इतना था कि अजन्मे को कोख में लेकर पैदल ही चल दी। पटियाला में ही हल्की पीड़ा शुरू हो गई थी लेकिन फिर भी चलती रही। लेकिन जब अंबाला के शंभू बार्डर के नजदीक पहुंची तो हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन

ईंटों के भट्ठे का काम ठप होने के कारण पड़ गए थे खाने के लाले
महिला के पति शिव चंद्र ने बताया कि वह पटियाला के पास गांव में इंटों के भट्ठे पर काम करते थे। लॉकडाउन के चलते काम पूरी तरह से ठप हो गया। पत्नी गर्भवती थी और वेतन भी नहीं मिल रहा था। खाने तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। ज्यादा समय वहां बिताना बेहद मुश्किल हो रहा था। ऐसे में वह अपने जान पहचान वाले के घर एक रात रूके। शनिवार को सुबह ही वह गाड़ी में उन्हें शंभू बॉर्डर से पहले छोड़कर गए। जहां वह एक ऑटो पकड़कर अंबाला-दिल्ली हाइवे स्थित कालीपलटन पुल से कुछ दूरी पर पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन जाती है। इसलिए वह पैदल ही स्टेशन की ओर बढ़ने लगे और अचानक गेट पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed