फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana team selected in National Gymnastics

Ambala News: नेशनल जिम्नास्टिक में हरियाणा टीम चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana team selected in National Gymnastics
अंबाला। गुजरात के सूरत में 25 दिसंबर से चार जनवरी तक होने वाली नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का चयन हुआ है। खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह के अंत में गुरुग्राम में हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू की देखरेख में हुआ है।
विज्ञापन

इसमें अंबाला के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों में से 10 लड़के और चार लड़कियों का चयन हुआ था। अंबाला जिले के इन खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर के अलावा साहिल यादव, जतिंद्र चावला, कुनाल यादव, इशांत यादव, ईशान, पंशुल, मंथन, गौरव, सारांश शामिल है। इसके अलावा लड़कियों में महक, कीर्ति, मुस्कान और रिद्मिक जिम्नास्ट में जानवी मल्होत्रा शामिल हैं। अंबाला के इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त पांच अन्य खिलाड़ी जोकि भिवानी, गुरुग्राम व हिसार से आकर पिछले छह महीने से अंबाला कोचों की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं, इसका भी चयन हुआ है।
विज्ञापन

पुरुष खिलाड़ी 30 दिसंबर को जाएंगे ःगुजरात के लिए लड़कियों की टीम मंगलवार को रवाना हो गई। जबकि पुरुष खिलाड़ी टीम 30 दिसंबर को रवाना होगी। इन खिलाड़ियों के साथ जिम्नास्टिक कोच व अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक जज सतपाल छाबड़ा भी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। अंबाला के इन सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को अंबाला जिम्नास्टिक संघ के चेयरमैन राजेंद्र विज व जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बधाई दी व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed