{"_id":"6512ff1c2eb72cd7d70a15e3","slug":"haryana-fire-brigade-traveling-in-governor-s-convoy-overturned-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: राज्यपाल के काफिले में चल रही दमकल विभाग की गाड़ी पलटी, फायर मैन का कान कटकर हुआ अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: राज्यपाल के काफिले में चल रही दमकल विभाग की गाड़ी पलटी, फायर मैन का कान कटकर हुआ अलग
Tue, 26 Sep 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 09:26 PM IST
सार
हरियाणा राज्यपाल के काफिले में चल रही दमकल विभाग की गाड़ी पलटने से फायरमैन का कान कटकर अलग हो गया। एक और कर्मचारी इसमें घायल हुआ है। कान बर्फ में रखकर रेफर किया गया है। पीजीआई में ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
साहा में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलटी दमकल विभाग की गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के काफिले में चल रही दमकल विभाग की गाड़ी अंबाला क्षेत्र में साहा-नारायणगढ़ रोड पर साहा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हुआ। दमकल विभाग की गाड़ी सबसे पीछे चलने के कारण काफिला प्रभावित नहीं हुआ। हादसे में धमौली माजरी गांव निवासी फायर मैन विक्रम जीत बक्शी व मंगलई गांव निवासी फायर ऑपरेटर नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों कर्मचारियों को तुरंत उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। विक्रमजीत का कान कटकर अलग होने व शरीर पर जगह-जगह चोटें लगने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। राहत की बात यह रही कि कटे कान के हिस्से को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे बर्फ के पैकेट में बांधकर पीजीआई भेज दिया, ताकि ऑपरेशन कर कान को दोबारा से जोड़ने का प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन
घायल फायरमैन विक्रमजीत अस्पताल में उपचाराधीन दूसरी ओर घायल फायर ऑपरेटर नरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
उधर, फायर ऑपरेटर नरेंद्र कुमार के भी सिर व शरीर में कई जगह चोटें लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया। सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। फायर स्टेशन ऑफिसर राम करण ने बताया कि राज्यपाल का काफिला करनाल से पंचकूला जा रहा था। अंबाला कैंट स्टेशन की गाड़ी दीनारपुर से काफिले संग जुड़ी थी।
हरियाणा के राज्यपाल के काफिले की क्रॉसिंग थी। दमकल विभाग की गाड़ी सबसे पीछे थी, इसलिए काफिला प्रभावित नहीं हुआ। गाड़ी पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। -इंस्पेक्टर राजेश, साहा थाना प्रभारी