Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana Congress Former president and former minister Chaudhary Phool Chand Mulana passes away

हरियाणा कांग्रेस: पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

Fri, 20 Nov 2026 11:27 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 20 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

अंबाला की मुलाना विधानसभा सीट से चार बार चुनाव जीतकर विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वर्ष 2005 में राजनीति और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें हरियाणा रत्न सम्मान से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
Haryana Congress Former president and former minister Chaudhary Phool Chand Mulana passes away
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र और अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा, आज हमारे नेता और मेरे पिता चौधरी फूल चंद मुलाना जी नहीं रहे।

विज्ञापन


मुलाना विधानसभा से चार बार जीते थे चुनाव
6 अप्रैल 1941 को जन्मे फूल चंद मुलाना पेशे से अधिवक्ता थे। उन्होंने अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा सीट से चार बार (1972, 1982, 1991 और 2005) चुनाव जीतकर विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वन और तकनीकी शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। वर्ष 2005 में राजनीति और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें हरियाणा रत्न सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन


सबसे लंबे समय तक रहे प्रदेशाध्यक्ष
फूल चंद मुलाना को हरियाणा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 27 अगस्त 2007 से 10 फरवरी 2014 तक करीब साढ़े छह साल प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके परिवार में पुत्र वरुण चौधरी अंबाला से लोकसभा सांसद हैं, जबकि पुत्रवधू पूजा चौधरी वर्तमान में मुलाना सीट से कांग्रेस विधायक हैं। उनकी पुत्री कल्पना कटारिया भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में वरिष्ठ अधिकारी हैं। दिग्गज नेता के निधन पर कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का निधन पर अनिल विज ने जताया शोक
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह दुखद है। उन्होंने लंबे समय तक राजनीति में काम किया और मंत्री के पद पर भी रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed