फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Guard killed trying to rob ATM

गार्ड की हत्या कर एटीएम लूटने की कोशिश

Tue, 28 Jan 2014 06:21 PM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 28 Jan 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
Guard killed trying to rob ATM
अंबाला सिटी/नग्गल। शहर के दुर्गानगर इलाके में शनिवार देर रात लुटेरों ने गार्ड की हत्या कर एटीएम लूटने का प्रयास किया। लेकिन लुटेरे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। गणतंत्र दिवस की सुबह जब ड्यूटी पर दूसरा गार्ड आया तो उसने नाइट ड्यूटी के गार्ड को मृत हालत में देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस और बैंक अफसरों को दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिवार को इकलौता सहारा और काम के साथ पढ़ाई करने वाला परशुराम कालोनी जलबेड़ा रोड का रहने वाला साहिल उर्फ मोनू (21) बीते दो साल से सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर रहा था। शनिवार की रात वह दुर्गानगर हिसार रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा पर तैनात था। तभी कुछ लुटेरे वहां एटीएम लूट की नीयत से घुसे। लेकिन युवक गार्ड ने उनका विरोध किया, जिसके बाद लुटेरे की गार्ड से हाथापाई हो गई और लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड को वहीं गला दबाकर जान से मार दिया। उसके बाद उन्होंने वहां एटीएम तोड़ने का  प्रयास किया। लुटेरे ने एटीएम का बाहर दरवाजा तो खोल लिया, लेकिन अंदरूनी दरवाजा नहीं खोल  पाए।
विज्ञापन


जब उनकी कोशिश नाकाम हो गई, तो वह वहां से फरार हो गए।  लुटेरे साहिल का मोबाइल व कैश भी लेकर फरार हो गए। मामले का पता लगने ही पुलिस ने एटीएम का मुआयना किया। और शव को शहर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि अभी तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। और जल्द ही हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा।

एक महीने के एटीएम की लूट की घटनाएं
कैंट में देना बैंक एटीएम का तोड़ा
सिटी की कपड़ा मार्केट में यस बैंक का एटीएम तोड़ा
पंजाब नेशनल बैंक नारायणगढ़ का एटीएम तोड़ा
आईडीबीआई नारायणगढ़ रोड़ अंबाला शहर से एटीएम का एटीएम ही उठाकर ले गए
सिटी के दुर्गा नगर में एचडीएफसी में युवक की हत्या के बाद एटीएम तोड़ा
---
एटीएम तोड़ने वाले का फुटेज जारी

अंबाला सिटी। पुलिस ने एटीएम तोड़ने वाले संदिग्ध आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। शहर की कपड़ा मार्केट में स्थित यस बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई थी।
पुलिस उपायुक्त शहरी ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर की कपड़ा मार्केट के नजदीक यस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई थी। यह वारदात 21 जनवरी की रात को हुई। इस दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने मुंह को कपड़े से आधा ढका हुआ है। वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो इन संदिग्धों के चेहरे दिखाई दिए।

एटीएम पर हूटर लगाएं बैंक
उधर, कैंट सदर थाना में एटीएम सुरक्षा के लिए पुलिस व राष्ट्रीय बैंकों के बैंक मैनेजर की मीटिंग हुई। जिसमें 25 राष्ट्रीय बैंकाें के बैंक मैनेजरों ने भाग लिया।  जानकारी देते हुए कैंट सदर थाना जगशेर सिंह ने बताया कि एटीएम व सुरक्षा क र्मियों की सुरक्षा को मद्देनजर मैनेजर की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में सुरक्षा, सीसीटीवी कैमराें, एटीएम हूटर और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा के लिए चाकू सहित अन्य सुविधाओं के लिए विचार विमर्श किया।

उन्हाेंने बताया कि मंगलवार को सभी बैंक मैनेजरों की डीसीपी अर्बन के साथ मीटिंग होगी। जिसमें सुरक्षा के सभी सवालों पर बातचीत के साथ हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में कैंट सदर थाना के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed