फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Barmer-Vaishno Devi and Ayodhya special trains will run from tomorrow

Ambala News: कल से चलेगी बाड़मेर-वैष्णो देवी एवं अयोध्या स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Barmer-Vaishno Devi and Ayodhya special trains will run from tomorrow
- 18 एलएचबी कोचों के साथ 14 दिन के लिए चलाई जाएगी एफटीआर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आगामी त्योहारी व धार्मिक यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए एफटीआर स्पेशल ट्रेन संख्या 00487 चलाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 18 अत्याधुनिक एलएचबी कोचों से लैस यह ट्रेन 8 अक्तूबर को राजस्थान के बाड़मेर से रवाना होगी और देश के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को कवर करते हुए 22 अक्तूबर को पुनः बाड़मेर पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे तथा उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, ट्रेन के बेहतर रखरखाव और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी मंडलों (जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर आदि) को समय-सारिणी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्टेशनवार समय-सारिणी
ट्रेन नंबर 00487 8 अक्तूबर को बाड़मेर से दोपहर 1 बजे यात्रा प्रारंभ करेगी। ट्रेन बीच रास्ते बालोतरा, जोधपुर, फुलेरा, रेवाड़ी, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, मुरादाबाद, लखनऊ, अयोध्या धाम, बनारस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, पारसनाथ,, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, जोधपुर, बालोतरा से होते हुए 22 अक्तूबर को वापिस बाड़मेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व प्रशासनिक दिशा-निर्देश
सभी वातानुकूलित कोचों में बेडरोल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, जो निर्धारित व्यावसायिक औपचारिकताओं के पूरा होने पर लागू होगा। आईआरसीटीसी जयपुर द्वारा सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 30 लाख रुपये जमा किए गए हैं। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ (जैसे केरोसिन, पेट्रोल, गैस सिलेंडर आदि) ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। डिब्बों पर किसी भी प्रकार के बैनर/पोस्टर या स्टिकर चिपकाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed