फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People got angry due to lack of action in the case of beating, surrounded the SP office.

Ambala News: पिटाई के मामले में कार्रवाई न होने पर भड़के लोग, एसपी कार्यालय घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
People got angry due to lack of action in the case of beating, surrounded the SP office.
सेक्टर 9 थाने के बाहर धरना देते ब्राह्मण माजरा गांव से आए एससी समाज के लोग। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। ब्राह्मण माजरा गांव में जून माह में कुछ महिलाओं की पिटाई और अभद्रता के मामले में एससी समाज ने मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से समाज के लोग आक्रोशित थे।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। धरने पर बैठे लोगों ने एसपी अजीत सिंह शेखावत और एएसपी शिवम यादव से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दो जून को हुई इस घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें 15 लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि पुलिस जांच के दौरान इनमें से 10 लोगों के नाम हटा दिए गए, जबकि शेष बचे आरोपियों की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले चार महीनों से वे पुलिस चौकी इंचार्ज से लेकर एसएचओ, डीएसपी और एसपी तक कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

सेक्टर 9 थाने के बाहर धरना देते ब्राह्मण माजरा गांव से आए एससी समाज के लोग। संवाद

सेक्टर 9 थाने के बाहर धरना देते ब्राह्मण माजरा गांव से आए एससी समाज के लोग। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed