फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employee duped of Rs 95,680 through advertisement

Ambala News: विज्ञापन के जरिए कर्मचारी से 95,680 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Employee duped of Rs 95,680 through advertisement
अंबाला। फेसबुक पर सस्ते दामों पर मार्बल टेक्सचर पेंट और 15 साल की गारंटी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक सरकारी कर्मचारी को निशाना बनाया। जालसाजों ने पीड़ित को फर्जी वॉइस मैसेज भेजकर अलग-अलग किस्तों में 95,680 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दलीपगढ़ निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 2 अक्तूबर को फेसबुक चलाते समय उन्हें मार्बल टेक्सचर पेंट्स नाम का एक विज्ञापन दिखा। इस पर व्हाट्सएप नंबर दिया गया था। पीड़ित ने सामग्री की जानकारी ली तो उधर से रंग के शेड्स, डिब्बे के दाम,15 साल की गारंटी और जीएसटी बिल देने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

मकान का क्षेत्रफल पूछने के बाद आरोपियों ने 20-22 डिब्बों की आवश्यकता बताते हुए कुल बिल लगभग 30 हजार रुपये बनाया और सामान वापस लेने का वादा किया। इसके बाद आरोपियों ने एडवांस पेमेंट और एकमुश्त भुगतान के लिए स्कैनर भेजा। जब पीड़ित के गूगल पे से एक बार में पूरी राशि ट्रांसफर नहीं हुई, तो ठगों ने छोटी-छोटी किस्तों में पैसे भेजने की सलाह दी। पीड़ित ने 2 से 4 अक्तूबर के बीच कई बार में 90,530 अपने गूगल पे से और 5,150 अपने दोस्त के एसबीआई खाते से आरोपियों के स्कैनर पर ट्रांसफर कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed