फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP's morale is breaking due to one-way e-pass

Ambala News: एक तरफा ई-पास से टूट रहा जीआरपी का मनोबल

Mon, 13 Mar 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 13 Mar 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
GRP's morale is breaking due to one-way e-pass
अंबाला। जीआरपी कर्मचारियों को एक तरफ का इमरजेंसी यानि ई-पास मिल रहा है और वो भी स्लीपर श्रेणी का। इस कारण आपराधिक मामलों की तफ्तीश पर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें जनरल टिकट पर अपराधी के साथ ही शौचालय आदि के पास बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस के उन कर्मचारियों से मिली है जो खुद यह परेशानी झेल चुके हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना के बाद से ऐसा चल रहा है। जबकि पहले आवागमन के लिए दोनों तरफ के एसी श्रेणी के ई-पास मिलते थे। इस कारण तफ्तीश पर अपराधियों संग जाने वाले कर्मचारी काफी भयभीत रहते हैं कि कहीं बीच सफर के दौरान अपराधी उन्हें चकमा देकर फरार न हो जाए और कहीं जनरल डिब्बे में सफर के दौरान उसके साथी ही उसे छुड़ाकर न ले जाएं। महीने में तीन-चार बार ऐसे मामले आ जाते हैं कि कर्मचारियों को दूसरे राज्य में जाना पड़ता है ताकि मामले से जुड़ी जानकारी हासिल हो सके और अन्य अपराधियों की धरपकड़ हो सके। लेकिन एक तरफ का ई-पास मिलने के कारण कई बार जांच भी प्रभावित हो जाती है। इसमें अधिकांश मामले ट्रेन से जुड़ी चोरी संबंधी शिकायतों के होते हैं। बावजूद इसके रेलवे द्वारा वापसी का पास नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा नहीं है कि समस्या समाधान को लेकर रेलवे से पत्राचार नहीं किया गया। रेलवे ने जवाब दिया था कि वापसी में जिस रेलवे स्टेशन से वो सफर करते हैं, उसकी रेलवे अधिकारी से वो रेल पास प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन पर हुई बहस
ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उस समय घटित हुआ, जब स्टेशन पर तैनात लक्की नाम के टिकट निरीक्षक ने जीआरपी के उप निरीक्षक के साथ ई-पास को लेकर धक्का-मुक्की कर दी और उसे ट्रेन से नीचे गिराने का प्रयास किया। इस संबंध में उक्त टीटीई के खिलाफ सोनीपत जीआरपी में भी मामला दर्ज किया गया था।

अंबाला छावनी जीआरपी थान में तैनात कर्मचारियों को मुकदमे की तफ्तीश व आरोपितों की धरपकड़ के लिए कई बार दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। एक तरफ का ई-पास मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली मंडल के अधीन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से तफ्तीश के लिए जाने वाले कर्मचारियों को दोनों तरफ का पास मिल रहा है जबकि अंबाला मंडल से एक।

धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला छावनी।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। रेलवे द्वारा जो भी पास जारी किया जाता है वो नियमों के तहत ही किया जाता है। जीआरपी कर्मचारियों को एक तरफ का पास मिल रहा है और दूसरी तरफ का नहीं। इससे जुड़े नियमों को देखा जाएगा और इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र कादयान, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed