फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP took under protection the girl who ran away from Delhi from Sachkhand Express

Ambala News: सचखंड एक्सप्रेस से जीआरपी ने संरक्षण में ली दिल्ली से भागी लड़की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
GRP took under protection the girl who ran away from Delhi from Sachkhand Express
अंबाला। दिल्ली से गायब हुई लड़की को जीआरपी ने सचखंड एक्सप्रेस से संरक्षण में ले लिया है। लड़की के साथ एक विशेष समुदाय के युवक को भी पकड़ा गया जोकि उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जा रहा था। प्राथमिक पूछताछ में यह लव-जिहाद का मामला सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही कुछ ही घंटों में दिल्ली पुलिस के अधिकारी और लड़की के परिजन भी अंबाला जीआरपी थाने पहुंच गए। यहां कागजी कार्रवाई के बाद लड़के व लड़की को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के जगतपुरी थाने में 26 जून को गुरजीत सिंह की शिकायत पर एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले उसकी 15 वर्षीय बेटी गन्ने का जूस पीने के लिए घर से निकली थी, इसके बाद से उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली। बुधवार शाम को लड़की की लोकेशन जब अंबाला की तरफ आने वाली ट्रेन में मिली तो दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जानकारी राजकीय रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ साझा की। इसके बाद लड़की को संरक्षण में लेने के लिए टीम का गठन किया गया। इसमें उप निरीक्षक परविंदर कौर के साथ अन्य महिला कर्मी भी साथ थी। सूचना के आधार पर बुधवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची ट्रेन नंबर 12715 में शाम लगभग 4 बजे दबिश दी गई तो मोबाइल पर आए फोटो के आधार पर लड़की को पहचान लिया गया। इस दौरान उसके साथ एक लड़का भी था। दोनों को ट्रेन से नीचे उतारने के बाद जीआरपी थाने लाया गया। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और फिर उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई। पकड़े गए युवक की पहचान गुरदासपुर के रसूलपुर गांव निवासी हंस हरमन के तौर पर हुई जोकि एक विशेष समुदाय से संबंधित था और उसने लड़की के लिए धर्म परिवर्तन किया था। इस संबंध में बाकायदा उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी अपलोड की थी कि उसने बदला लेने के लिए ही दूसरे समुदाय की युवती को को अपने प्यार के जाल में फंसाया था।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed