फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government Senior Secondary School Bhurewala Cricket Tournament Champion , Ambala

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Bhurewala Cricket Tournament Champion , Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जोनल खेलों के अंतर्गत हुए क्रिकेट टूर्नामेंटों में अंडर-14 व अंडर-17 में ब्लू बैल्स स्कूल नारायणगढ चैंपियन बना और अंडर-19 में जीत दर्ज करके राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला की टीम चैंपियन बनी।
यह स्कूली टीमें अंबाला में होने वाले स्कूली जिला स्तरीय खेलों में प्रवेश कर गई हैं। अब ब्लू बैल्स स्कूल नारायणगढ की अंडर-14 व अंडर-17 टीम तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला की अंडर-19 टीम 8 सितंबर से 10 सितंबर तक अंबाला में चलने वाले स्कूली जिला स्तरीय खेलों में भाग लेकर राज्य स्तर पर खेलने के लिए मुकाबले खेलेगी।
विज्ञापन

स्कूली जोनल खेलो का आयोजन प्रिंसिपल गर्वमेंट संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ सतपाल सिंह, लैक्चरर ऑफ फिजिकल एजूकेशन भूपिंद्र नैन की देखरेख में हुआ। खेलों के आयोजन में ब्लू बैल्स स्कूल क्रिकेट एकाडमी के कोच विनय दत्ता, गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला से लेक्चरार नरेश कुमार व सम्राट सिंह तथा डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ से अध्यापक रविंद्र कुमार का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल सिंह प्रिंसिपल ने कहा कि जोनल स्तर पर स्कूली बच्चों ने सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। जो टीमें जोनल स्तर पर जीती है वह अंबाला में होने वाले जिला स्तरीय स्कूली खेलों में भाग लेगी। स्कूली खेल बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने की पहली सीढ़ी है। यही बच्चे आगे जाकर खेलों में देश का नाम रोशन करते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए स्कूली बच्चों की पढ़ाई के साथ-2 खेलों का भी अहम योगदान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed