फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government doctors and employees strike, people upset

Ambala News: सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Government doctors and employees strike, people upset
अंबाला। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार नागरिक अस्पतालों के डॉक्टरों ने पैन डाउन हड़ताल की। इस हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। एक ओर जहां छावनी में करीब 25 डॉक्टरों ने ही हड़ताल का समर्थन किया, वहीं सिटी नागरिक अस्पताल में डॉक्टर इस हड़ताल का हिस्सा नहीं बने। छावनी नागरिक अस्पताल में स्थिति यह थी कि सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों को नहीं देखा। इस बीच मरीज का दर्द भी बढ़ गया था।
विज्ञापन

कुछ ओपीडी में बाहर इंतजार करते रहे तो कुछ प्राइवेट अस्पतालों में चले गए। हालांकि ओपीडी के बाहर रुके सभी मरीजों को हड़ताल खत्म होने के बाद 11 बजे उपचार दिया गया। हड़ताल में शामिल डॉक्टरों ने हाथों में बैनर लेकर रोष भी जताया। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्य अतिरिक्त सीनियर मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र चौहान व अन्य डॉक्टरों का कहना था कि लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें इस हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए। डॉक्टरों ने चेताया कि अभी भी मांगें नहीं मानी तो 25 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

-----------
डॉक्टरों ने दो घंटे हड़ताल कर यह उठाई मांगें

डॉ. जितेंद्र चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। बाकायदा मुख्यमंत्री की तरफ से घोषणा भी की गई थी। कई बार इसे लागू करने की मांग भी उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इसके अलावा पुरानी पॉलिसी को लागू किया जाए व एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगनी चाहिए। सर्विस रूल में संशोधन व केंद्र स्तर पर एसीपी वेतन वृदि्, लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed