फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goods worth lakhs stolen by making a hole in the wall

Ambala News: दीवार में छेद कर लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by making a hole in the wall
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 स्थित द फैट शेफ्स किचन रेस्टोरेंट में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेस्टोरेंट की पिछली दीवार में छेद करके अंदर दाखिल हुए और ताले तोड़कर कंप्यूटर, बिजली की फिटिंग, बर्तन व मिक्सी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैन बाजार निवासी शिकायतकर्ता संजीव जैन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में यह रेस्टोरेंट शुरू किया था, जो कुछ कारणों से 2025 में बंद हो गया था। वे हर 10-15 दिन में रेस्टोरेंट की निगरानी करने आते थे। 18 सितंबर को जब वे आए थे तो सब ठीक था। सोमवार को जब वे पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रवीश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed