फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   God takes the test before taking the devotee in shelter

भक्त को शरण में लेने से पहले परीक्षा लेते हैं भगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
God takes the test before taking the devotee in shelter
अंबाला। इंद्रपुरी में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के छठे दिन कथा के मुख्य यजमान अमरनाथ शर्मा व संतोष शर्मा ने भागवत पूजन कर कथा शुरू कराई। इस अवसर पर कथावाचक पंडित विकास चंद्र शास्त्री ने रास और महारास में अंतर बताया। उन्होंने कहा कि रास जीव को परमात्मा के निकट ले जाता है वहीं महारास जीव का परमात्मा से मिलन करवाता है। भगवान भगत को अपनी शरण में लेने से पहले उसकी परीक्षा लेते हैं। अगर वक्त सांसारिक माया साथ लेकर भगवान के शरण में आया है तो भगवान उसे स्वीकार नहीं करते और अगर संसार को त्याग कर भगवान की शरण में आया है। तब भगवान उसे अपने में मिला लेते हैं यही महारास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों को ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर कृतार्थ किया और अनेक लीलाओं के साथ कई दैत्यों का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि भगवान के वैसे तो 16108 विवाह हुए हैं लेकिन उनका पहला विवाह देवी रुक्मिणी से हुआ। रुक्मिणी साक्षात लक्ष्मी ही हैं। हर युग में जब भी लक्ष्मी का प्रादुर्भाव होता है तो वह नारायण का ही वरण करती हैं। लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहां श्री हरिनारायण का निवास होता है। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण-रुक्मिणी की सुंदर झांकी के माध्यम से विवाह का दर्शन कराया गया। इस दौरान कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। कथा विश्राम पर व्यास पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed