फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GIS mapping of Waqf properties stalled

Ambala News: वक्फ संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग की प्रक्रिया अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
GIS mapping of Waqf properties stalled
अंबाला। देशभर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए जीआईएस मैपिंग का कार्य अटका है। केंद्र सरकार ने अप्रैल में देश में वक्फ संपत्तियों की भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मैपिंग कराने का निर्णय लिया था। इस परियोजना में देश में सर्वप्रथम हरियाणा के पानीपत को पायलट के तौर पर चुना गया था।
विज्ञापन

मगर अब यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। इस परियोजना को मई माह में शुरू होना था, मगर भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय में अधिकारी बदल गए। इसके बाद से यह प्रक्रिया कागजों में ही रह गई।
विज्ञापन

अब हरियाणा वक्फ बोर्ड के पास भी आगे की कोई जानकारी नहीं है। वक्फ बोर्ड हरियाणा के ईओ अयाज महमूद ने बताया कि अभी मैपिंग के काम में देरी होगी। अभी पत्राचार का ही दौर चल रहा है, हमें भी इंतजार है कि भारत सरकार जल्द मैपिंग कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन मैपिंग के बाद अब जीआईएस से सुलझेंगे विवाद : हरियाणा में वक्फ ने पहले ही अपनी संपत्तियों की ड्रोन से मैपिंग कराई है। हालांकि ड्रोन मैपिंग के बाद भी एक बड़ी चुनौती यह सामने आ रही है कि कई संपत्तियां निजी लोगों की मलकियत (कब्जे) में दिखाई दे रही हैं।

ऐसे पेचीदा मामलों को सुलझाने के लिए अब जीआईएस मैपिंग के तहत सीधे मौके पर जाकर जमीनी सर्वे किया जाएगा। यदि जांच में वह जमीन तकनीकी और कानूनी रूप से वक्फ की पाई जाती है, तो वक्फ के नाम पर उसकी प्रॉपर्टी आईडी जनरेट कर दी जाएगी। हरियाणा वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर में अपनी संपत्तियों का 99.9 प्रतिशत सत्यापन पूरा कर उससे जुड़ी सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed