फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Geeta Shlok chanted nauranray talab

गीता के श्लोकों से गूंजा नौरंगराय तालाब

Mon, 21 Dec 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 21 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता जयंती समारोह पर अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए स्वामी ज्ञानानंद सहित गीता प्रचार-प्रसार से जुड़ी अन्य संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए यह गौरव की बात है कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश यहां की पावन धरा पर दिया।  मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश भर में मनाई जा रही गीता जयंती महोत्सव के सेमिनार अवसर पर अंबाला में आयोजित कार्यक्रम तथा श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति जीओ गीता द्वारा प्रशासन के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय गीता जयंती सत्संग कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में लोगों के अंदर अच्छे विचार आएं और समाज सही दिशा में आगे बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह प्रत्येक जिला केन्द्र पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के साथ-साथ समाज का विकास भी आवश्यक है और समाज का विकास तभी होगा जब वातावरण शुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता के संदेश को समाज के लोग अपने मन में पूरा श्रद्धा के साथ धारण करें। इसी के लिए इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। सरकार द्वारा स्कूलों में बच्चों को गीता पढ़ाने का निर्णय लिया गया ताकि बच्चों में बाल्यकाल से ही सदविचार आएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से आहवान किया गया कि स्वच्छ भारत बनाएं और जब हमारे विचार शुद्ध होंगे और हमारा स्वभाव एवं आदतें बदलेंगी तो समस्याएं भी दूर होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव से आज पूरा प्रदेश गीतामय हो गया है। जैसे दक्षिण में पोंगल पर्व, बिहार में छठ पूजा, गुजरात में डांडिया, पंजाब में बैशाखी एवं गुरु पर्व का अपना महत्व है उसी प्रकार हरियाणा के लिए गीता जयंती का अपना विशेष महत्व है। इसी महत्व को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि गीता जयंती महोत्सव प्रति वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए जोकि प्रदेश की एक पहचान बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हरियाणा प्राचीन सरस्वती नदी का उदगम स्थान है और सरस्वती के पानी को धरातल पर लाने के लिए सरकार ने बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज श्रीमद्भगवद गीता न केवल भारतवर्ष में बल्कि विश्व में लोगों के लिए एक प्रेरणा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नौरंगराय तालाब में किया दीपदान
मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत महाभारत काल के इतिहास से जुड़े अंबाला के धार्मिक और एतिहासिक महत्व के नौरंगराय तालाब में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आरती में भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक असीम गोयल, संतोष चौहान सारवान और उपायुक्त मनदीप सिंह बराड के साथ दीपदान भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस धार्मिक महत्व के तालाब के जीर्णोधार के लिए 3.50 करोड़ रुपयेे की राशि उपलब्ध करवाई है।
सीएम को भेंट की सूक्ष्म श्रीमद्भगवद गीता
अंबाला शहर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में अम्बाला के पतरेहडी गांव निवासी संदीप ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 12 मिली मीटर आकार की 320 पृष्ठों की हस्त लिखित गीता की सूक्ष्म प्रति भेंट की। केवल 12 एमएम आकार में संदीप ने गीता के सभी 18 अध्यायों, 700 श्लोकों के साथ-साथ श्लोकों के महत्व को लिखा है। मुख्यमंत्री ने संदीप के इन प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति अंबाला की ओर से 251 निर्धन परिवारों के बच्चों को वर्दियां वितरित की। समारोह में मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व जीओ गीता द्वारा चिकित्सकों, रोगियों, शिक्षकों, बच्चों तथा सैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत के लिए तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज, सांसद रत्नलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल, भू-विज्ञान एवं अक्षय उर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सैनी, मुलाना विधायक संतोष चौहान विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज

ने सभी का स्वागत करते हुए मानव जीवन में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अनुभवानंद महाराज, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़, लेफ्टिनेंट जरनल एनएस तंवर, अरुण ठाकुर, अर्जुन देव गांधी सहित श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों के अलावा भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed