फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gas subsidy on bank account

एक अक्तूबर से खाते में आएगी गैस की सब्सिडी

Wed, 11 Sep 2013 06:35 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Wed, 11 Sep 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
gas subsidy on bank account

हरियाणा के अंबाला जिले में अक्तूबर 2013 से रसोई गैस पर मिलने वाली नगद सब्सिडी को उपभोक्ताओं के बैंक खातों में जमा करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


अंबाला के उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने विकास सदन शहर में अधिकारियों और गैस डीलरों की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की ओर से अंबाला, सोनीपत के अलावा हरियाणा के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और फरीदाबाद जिलों में प्रथम चरण में यह योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी गैस डीलरों के पास मुफ्त प्रोफार्मा उपलब्ध है।

इसके अलावा कोई भी गैस उपभोक्ता किसी सादे कागज पर भी अपना नाम, गैस उपभोक्ता नंबर, बैंक अकाउंट नंबर तथा आधार कार्ड का नंबर लिखकर दे सकता है जो उसके उपभोक्ता नंबर के साथ जोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार उपभोक्ता को बैंक में अपने अकाउंट नंबर के साथ भी आधार नंबर लिखवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड अभी बनकर नहीं आए हैं वह अपने आधार की पंजीकरण संख्या इस फार्म पर लिख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पंजीकरण वाले लोग जिला सूचना केंद्र मिनी सचिवालय प्रथम तल पर भी अपनी पंजीकरण रसीद देखकर मुफ्त आधार नंबर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed