फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Friend attacked with bricks, teeth broken due to grudge for not being invited to birthday party

Ambala News: जन्मदिन पर न बुलाने की रंजिश में दोस्त पर ईंटों से हमला, दांत तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Friend attacked with bricks, teeth broken due to grudge for not being invited to birthday party
अंबाला। कैपिटल चौक के पास वीरवार रात जन्मदिन की पार्टी में न बुलाए जाने की रंजिश के चलते बीसी बाजार निवासी ऋषभ पर दो युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। घायल ऋषभ के सिर, चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं व दांत तक टूट गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कृष्णा व अमन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। घायल ऋषभ को कैंट के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया था। बाद में कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



19 मई को था जन्मदिन, पार्टी न देने पर रात में भी हुई थी बहस
मच्छी मोहल्ला निवासी शिकायतकर्ता पंकज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दोस्त ऋषभ का 19 मई को जन्मदिन था। जन्मदिन की रात को ही बीसी बाजार के रहने वाले दो युवक सैलीस व अन्य ने ऋषभ के साथ इस बात को लेकर बहस शुरू कर दी। उस समय ऋषभ ने उन्हें अगले दिन पार्टी देने की बात कहकर शांत किया था। 20 मई को कैपिटल चौक के पास एक छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें पंकज, शुभम, कृष्णा और अमन शामिल हुए थे। रात करीब 11:30 बजे जब सभी खा-पीकर अपने घरों को लौटने लगे, तभी रंजिश को लेकर कृष्णा व अमन ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed