{"_id":"58b715744f1c1b5d1c83155c","slug":"free-tools-old-man-gift-sdm-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे 8 तरह के सहायता उपकरण : एसडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे 8 तरह के सहायता उपकरण : एसडीएम
ambala
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार 8 प्रकार के सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अंबाला और करनाल जिला को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। उन्होंने बताया कि बीपीएल वरिष्ठ नागरिकों की सहायता उपकरणों की मांग का डाटा तैयार करने के लिए शहजादपुर विकास खंड के लिए 6 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर में और नारायणगढ़ विकास खंड और नारायणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के लिए 7 मार्च को नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जांच शिविरों में पहचान के उपरांत वरिष्ठ नागरिकों को बैसाखी, लाठी, वॉकर, चश्मे, श्रवण यंत्र, डैंचर (जबड़ा) और व्हील चेयर इत्यादि सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीपीएल वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण की मांग के लिए शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गांवों में तथा नगर पालिका सचिव शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रसार करवाएंगे जिससे कि पात्र व्यक्ति इन नापतौल शिविरों में पहुंच कर लाभ उठा सके। लाभार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति, आय का प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण पत्र की फोटो प्रतियां साथ लेकर आयें। जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव अनिल कुमार जोशी ने बताया कि इन शिविरों में पंजीकृत किए गए बीपीएल वरिष्ठ नागरिकों को मार्च मास के अंत तक जिला स्तर का कार्यक्रम आयोजित करके सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे।