फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Education Minister said to the officials, "Can't you smell the stench?"

Ambala News: शौचालय में गंदगी देख शिक्षामंत्री अधिकारियों से बोले- आपको बदबू नहीं आ रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Education Minister said to the officials, "Can't you smell the stench?"
शौचालय का निरीक्षण करते हुए ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद - फोटो : Administration
साहा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोमवार को अंबाला के साहा स्थित पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां शौचालय परिसर के पास पहुंचते ही बदबू आ रही थी। मंत्री ढांडा ने प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि आप खुद यहां खड़े हैं, आपको बदबू नहीं आ रही। जब हम यहां खड़े नहीं हो सकते, तो बच्चे कैसे पढ़ाई करते होंगे। उन्होंने तुरंत प्रभाव से सफाई और मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में मंत्री ने जब स्कूल के वाटर कूलर का जायजा लिया, तो वहां पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं थी। पानी बिखर कर बर्बादी और गंदगी का कारण बन रहा था। मंत्री ढांडा ने स्वयं वाटर कूलर पर जाकर पानी पीकर देखा और व्यवस्था की जांच की। हालांकि बाद में बच्चों ने बताया कि जिस वाटर कूलर से पानी पिया उसमें करंट आता है। शिक्षक पानी को ठंडा करने के बाद एहतियातन वाटर कूलर का तार निकाल देते हैं। मगर इस बात ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बड़ा सवाड़ा खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


पानी की बर्बादी रोकी जाए
प्रिंसिपल और स्थानीय प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महज दो ईंटें लगाकर और छोटे काम से यहां छोटी नाली बनाकर पानी को सही दिशा में मोड़ा जा सकता है, लेकिन इतनी छोटी बात पर भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि नाली की सफाई और पक्की व्यवस्था तुरंत की जाए, ताकि पानी की बर्बादी रुके और वहां गंदगी न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली की चौड़ाई और गहराई बढ़ाई जाए
स्कूल परिसर से गुजरने वाली नाली और अतिक्रमण के मुद्दे पर मंत्री ढांडा ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पहले 44 फीट की जगह में से अब केवल 12 फीट का रास्ता बचा है। मंत्री ने कहा कि किसी भी दबाव के बिना नियमानुसार कार्रवाई करें। नाली की चौड़ाई और गहराई बढ़ाकर 17-18 फीट तक पक्की की जाए, ताकि स्कूल परिसर में जलभराव या गंदगी की समस्या न रहे।


पाइपलाइन और आरओ प्लांट कवर करने का आदेश
निरीक्षण के अंत में शिक्षा मंत्री ने स्कूल में लगी पीने के पानी की पाइपलाइनों, आरओ प्लांट और वाटर टैंक का मुआयना किया। दीवार के सहारे बाहर लटक रही पाइपों और खुले पड़े सिस्टम को देखकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें उचित तरीके से ढककर और अंडरग्राउंड कराया जाए, ताकि बच्चों के लिए कोई खतरा न रहे और परिसर स्वच्छ दिखे। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और सफाई से समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिली तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद- फोटो : Administration

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद- फोटो : Administration

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद- फोटो : Administration

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद- फोटो : Administration

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद

शौचालय का निरीक्षण करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद- फोटो : Administration

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed