Ambala News: स्कूल जा रही छात्रा को सांड ने पांच फीट उठाकर पटका, सिर और माथे पर आई चोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लालकुर्ती निवासी फारुखा खालसा स्कूल की छात्रा खुशी सुबह करीब आठ बजे घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची थी कि अचानक सड़क किनारे खड़े सांड ने आक्रामक होकर पहले टक्कर मारने का प्रयास किया जिससे सींग बैग में फंस कर निकल गई। इसके बाद छात्रा जैसे ही आगे बढ़ती है तो सांड दोबारा हमला कर सींगों से उठाकर पटक देता है। करीब पांच फीट तक उछलने के बाद छात्रा सीधे डिवाइडर पर गिरकर बेसुध हो जाती है। छात्रा के परिजन धर्मेंंद्र यादव ने बताया कि खुशी सुबह के समय स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह अभी घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंची थी कि अचानक यह घटना हो गई।
लोग बोले- पहले भी कई लोगों पर कर चुका हमला
इस घटना पर स्थानीय लोगों व परिजनों में रोष है। प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में घूमने वाला यह सांड पहले भी कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। पूर्व पार्षद नवीन यादव ने बताया कि सांड ने सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले मनोज थापा को भी टक्कर मार थी जो गंभीर रूप से घायल है। इससे पहले भी वह कई लोगों को चोटिल कर चुका है। उनका कहना है कि कैंटोनमेंट बोर्ड व नगर परिषद को बेसहारा गोवंशों व सांड को गोशाला भेजना चाहिए ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।
बेसहारा गोवंश को पकड़ने की निविदा जारी की गई थी। एजेंसी ने जब पशु पकड़े और उन्हें गोशाला में छोड़ने गए तो गोशाला संचालकों ने पशु रखने से मना कर दिया था तो एजेंसी ने भी बीच में काम बंद कर दिया था। इसलिए इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया है।
- देवेंद्र नरवाल, ईओ, नगर परिषद, अंबाला सदर

लालकुर्ती के निकट सांड ने छात्रा को सींग से हवा में उछालकर डिवाडर पर पटका: सीसीटीवी फुटेज- फोटो : Administration