फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending to Romania

Ambala News: रोमानिया भेजने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of sending to Romania
अंबाला। रोमानिया भेजने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि दस्तावेज व पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। पैसे मांगने पर धमकियां देने लगे। पुलिस ने पीड़ित हरप्रीत की शिकायत पर सोनू साहब व हाकम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निहारसी गांव निवासी हरप्रीत पाल ने बताया कि आरोपी से मुलाकात होने के बाद उसने बताया था कि उसके रिश्तेदार विदेश भेजने का काम करते हैं और अगर जाना है तो रोमानिया भेज देंगे। उस समय तीन लाख 50 हजार रुपये में बात हुई थी। जनवरी 2023 में हाकम सिंह व उसके रिश्तेदार को अपना पासपोर्ट व एक लाख 30 हजार रुपये दे दिए। आरोपी बोले थे कि रोमानिया का काम जल्दी ही करवा देंगे। इस बीच छह माह का समय भी बीत गया। न तो रोमानिया भेजा और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed