{"_id":"5e557e2b8ebc3ef399701a33","slug":"fraud-ambala-news-knl233916103","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने प्रोपर्टी एडवाइजर से की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने प्रोपर्टी एडवाइजर से की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीत नगर, शहर वासी प्रापर्टी एडवाइजर जगमोहन शर्मा को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। उनसे 9 हजार 999 रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने पेटीएम से कार का फास्टेग नंबर अप्लाई किया था जोकि इकोमो एक्सप्रेस कोरियर के माध्यम से आना था। इंटरनेट से लिए गए कूरियर कंपनी के नंबर पर कॉल कर हेराफेरी का शिकार बन गए। अपने स्तर पर मामले की सच्चाई जानने के प्रयास असफल होने पर चौकी नंबर दो में शिकायत दी। कोतवाली में अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। केस को सुलझाने के लिए एटीएम सैल की मदद ली जा रही है।
जगमोहन के अनुसार फास्टेग नंबर समय पर न आने पर उन्होंने नेट से लिए नंबर पर जानकारी चाही तो फोन उठाने वाले ने एक लिंक भेजा। उन्हें 4 रुपये ऑनलाइन जमा कराने व फार्म भरने को कहा। फार्म भरते भरते जगमोहन शर्मा ने उसमें अपना ओटीपी नंबर भी भर दिया। उसी समय 9 हजार 999 रुपये ट्रांसफर हो गए। पूछने पर बताया गया कि रिफंड हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार साइबर ठगी के केस को सुलझाने के प्रयास जारी हैं। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।