{"_id":"60fb2f488ebc3ecf0e5f8f14","slug":"fraud-21-lakh-to-give-bluff-of-double-amount-ambala-news-knl77525347","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लगाई 21 लाख 25 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लगाई 21 लाख 25 हजार की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों ने डाकघर कर्मचारियों से मिलीभगत कर पांच साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 21 लाख 25 हजार रुपये ठग लिए। समय पूरा होने पर आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए और मांगने पर जान से मारने की धमकी दे दी। तो ठगी के शिकार व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इसके बाद नारायणगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में निदेशक, क्रैडेस बिल्डटेक इंडिया लिमिटेड, सत्या विहार, नजदीक जैन ईएनटी अस्पताल, लाल कोठी, जयपुर राजस्थान, संजीव निदेशक कंपनी क्रैडेस बिल्डटेक इंडिया लिमिटेड, भीम निवासी नवीन कॉलोनी, नारायणगढ़ डाक खाना कर्मचारी, प्रदीप निवासी कपाल मोचन रोड साढौरा जिला यमुनानगर कंपनी मेनेजर क्रैडेस बिल्डटेक इंडिया लिमिटेड, ओम प्रकाश निवासी गांव रठाली तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर डाक खाना नारायणगढ़ कर्मचारी व सुनील भट्ट शामिल हैं।
पुलिस को दी शिकायत में सरगौध कॉलोनी नारायणगढ़ निवासी राम कुमार ने बताया कि वह रेहड़ा खच्चर पर आलू, प्याज व सब्जी बेचता है। उसने साल 2015-16 में प्लाट बेचकर व बचत से पैसे इकट्ठे किए थे। इस दौरान उसका रिश्तेदार भीम, ओम प्रकाश, प्रदीप व सुनील भट्ट को लेकर उसके घर आया। भीम व ओम प्रकाश ने कहा कि वह डाकखाने के कर्मचारी हैं और तुम्हारे पैसे डाकखाने में जमा करवा देंगे। आरोपियों पर विश्वास कर उसने उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह हर माह 250 रुपये जमा करवाने लगा। करीब 2-3 महीने बाद जब उसने रसीद मांगी तो आरोपियों ने उसे रसीद भी दे दी। कुछ दिन बाद उसके लड़के ने वह रसीदें चेक की तो पता चला कि यह रसीदें डाकखाने की न होकर क्रैडेस बिल्ड टैक इंडिया लिमिटेड की थी। इस पर उसने आरोपियों से पैसे लौटाने की बात की। इस पर आरोपी भीम ने कहा कि अगर आपके पैसे न आए तो वह अपना मकान बेचकर पैसे देगा। आरोपियों ने 18 मार्च 2021 को 10 लाख व 30 मार्च को 5 लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया। लेकिन ये चेक वापस आ गए। इस पर पंचायत हुई। आश्वासन दिया कि आप दोबारा बैंक में लगाएं लेकिन दोबारा 2 जून को यह दोनों चेक वापस आ गए। इस तरह आरोपियों ने ब्याज सहित उससे 21 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में सीएम विंडो की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।