फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four including woman attacked with sharp weapons

महिला सहित चार पर तेजधार हथियारों से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four including woman attacked with sharp weapons
सेक्टर-34 में मंगलवार देरशाम दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक पक्ष की महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

हमले में घायल सेक्टर-34 निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ब्लॉक एच वन के पास खड़ा था। यहां पर उसका दोस्त गगनदीप सिंह दिवाली का गिफ्ट देने के लिए आया था। बातचीत के दौरान नन्हेड़ा के करीब 12 युवकों ने तेजधार हथियारों और रॉड से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद बीचबचाव करने के लिए आए भाई सुमभेरी और बहन सुनीता पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया तो उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गुरदेव का आरोप है कि हमले के दौरान बदमाशों ने दोस्त गगनदीप पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। उसका आरोप है कि दो बार पहले भी आरोपी घर पर हमला कर चुके हैं। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed