फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   former MLA son and three shopkeeper gave contract to kill hotel owner

अंबालाः पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र और तीन दुकानदारों ने दी होटल मालिक को मारने की सुपारी

Mon, 10 Feb 2020 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
former MLA son and three shopkeeper gave contract to kill hotel owner
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंबाला शहर से लगातार तीन बार विधायक बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करवा चुके मास्टर शिव प्रसाद के बेटे अनिल प्रशाद और तीन किराएदार दुकानदारों ने ग्रैंड होटल संचालक राजेश आहलूवालिया की हत्या की सुपारी दी थी। वे कोर्ट में चल रहे दुकान के केस से निजात पाना चाहते थे।
विज्ञापन


साजिश में अन्य किराएदार देवेंद्र उर्फ लक्की, जितेंद्र और मोनू चावला शामिल रहे। आरोपियों को लगा था कि राजेश की मौत के बाद कोई पैरवी नहीं कर पाएगा। प्रापर्टी उनकी हो जाएगी। मोनू ने लुधियाना के शार्प शूटर सुखविंदर उर्फ मोनी से 8 लाख में कांट्रेक्ट कराया जोकि हत्या और संगीन अपराध कर चुका है।
विज्ञापन


उसे 3 लाख 65 हजार गारंटी मनी दी गई। दो माह पूर्व सिटी प्लाजा के सामने बाइक सवारों ने कार सवार राजेश के सिर में गोली मारी थी लेकिन से भाग्य से बच गए थे। कोतवाली में दर्ज हत्या की कोशिश का केस सीआइए-वन ने बाइक नंबर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा ताकी अनसुलझे पहलु सुलझाने के अलावा मोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने व बाइक, हथियार बरामद किए जा सकें। पुलिस अधीक्षक ने सीआइए की कामयाबी की लिस्ट में नई कामयाबी के बधाई दी है।

अमर उजाला की थी ब्रेकिंग न्यूज

सात दिसंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे राजेश अहालुवालिया को गोली मारी गई तो सिर्फ अमर उजाला ने ही अपने पाठकों तक इस सूचना को पहुंचाया था। अमर उजाला ने अपने पाठकों को आगे रखते हुए यह जानकारी दी थी कि रात के अंधेरे में किस तरह होटल ग्रेंड के मालिक को गोली मारी गई और पुलिस तक इस गोली कांड से बेखबर रही।

केस में यूं हुआ खुलासा
सीसीटीवी में होटल के सामने दिखी बाइक के आगे नंबर था लेकिन पीछे नहीं। नंबर लुधियाना के एक एडवोकेट का निकला। लुधियाना पुलिस से पता चला कि एडवोकेट व उसका भाई मोनी अपराधी प्रवृति के हैं। वह मोनी के संगीन अपराधों की पैरवी करता है। करीब 15 दिन पूर्व मोनी ने वहीं एक शख्स की हत्या की है।

बचाव में पुलिस पर हमला कर सकते हैं। मोनी तीन बार पंजाब पुलिस की कस्टडी से भाग चुका है। पंजाब पुलिस व अंबाला सीआईए-1 तलाश में जुट गई। कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी ने अंबाला की वारदात कबूली है। उसके द्वारा बताए गए नामों को मुखबिरों के माध्यम से धर लिया गया।

प्रॉपर्टी बनी विवाद का कारण
- राजेश के साथ अनिल की दो, देवेंद्र की एक दुकान का केस कोर्ट में चल रहा है। कोई हल न निकलता देख सभी ने साजिश रच राजेश की हत्या की सुपारी दे दी। सभी आश्वस्त थे कि कभी राज नहीं खुलेगा लेकिन सीआईए ने पासा पलट दिया।

यह है घटना

रात साढ़े दस बजे घर जा रहे राजेश का पीछा कर रहे बाइक सवारों ने कार रुकवाई। शीशे खोलते ही उसके सिर में गोली मार दी। पीजीआई में आपरेशन के बाद वे बच पाए।

प्रॉपर्टी के कोर्ट केस से छुटकारा पाने के लिए किराएदार दुकानदारों ने राजेश की हत्या के लिए लुधियाना के मोनी को सुपारी दी। अपनी तरह से राजेश को मार दिया था लेकिन वह किस्मत से बच गया। सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध बाइक नंबर लुधियाना के वकील का निकला। उसके बाद मोनी भी सामने आ गया। मुखबिर के सहयोग से भूमिगत मोनी को ढूंढा जा रहा था। वारदात से पूर्व राजेश की रैकी भी की गई। ई-रिक्शा से टकराकर बाइक का पीछे का नंबर टूट गया था। जैसे ही साजिशकर्ताओं के नाम सामने आए, सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोनू को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर पैसों व अन्य सामान रिकवर किया जाएगा। एसपी अभिषेक जोरवाल के दिशा- निर्देशों से मामले को सुलझाने में मदद मिली।
- केवल सिंह, इंचार्ज, सीआइए-वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed