फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former head expelled from primary membership, letter written in protest against the decision

Ambala News: पूर्व प्रधान को प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित, फैसले के विरोध में लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former head expelled from primary membership, letter written in protest against the decision
अंबाला सिटी। सेक्टर-8, 9, 10 श्री गुरु हरकृष्ण साहिब सेवा सोसाइटी (एसजीएचएसएसएस) की जरनल बाडी ने पूर्व प्रधान बलजीत सिंह साहनी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। उनपर संस्था का रिकॉर्ड नई चुनी गई कार्यकारिणी को न सौंपने व संस्था को आर्थिक हानि पहुंचाने सहित अन्य कई आरोप लगे हैं। वहीं साहनी जनरल बॉडी के इस फैसले के खिलाफ जिला व स्टेट रजिस्ट्रार के पास चले गए हैं। उन्होंने इस बारे में पत्र लिखा है कि ऐसे उनको निष्कासित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

सोसाइटी के पत्र के अनुसार साहनी को सोसाइटी की ओर से पत्र से सूचित किया गया था कि 19 अगस्त को पत्र भेज 23 अगस्त को होने वाली सोसाइटी की बैठक में व्यक्तिगत रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया था, लेकिन साहनी नहीं पहुंचे और न ही जवाब भेजा। इसके बाद सोसाइटी की गवर्निंग बाडी ने बैठक में इस मुद्दे पर सलाह मांगी। जिसके बाद प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब सेवा सोसाइटी प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि जरनल बाडी ने पूर्व प्रधान बलजीत सिंह साहनी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। 25 प्रतिशत देने के बाद 75 प्रतिशत हुडा की राशि नहीं दी गई। हुडा को 26 लाख रुपये देने थे, परंतु 22 लाख रुपये से गेट बना दिया गया और गेट भी हुडा की जगह में बना दिया। जिसके तोड़ने के आर्डर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed