फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   former army men roars, will continue agitation

पूर्व सैनिकों की हुंकार, जारी रहेगा आंदोलन

Tue, 16 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 16 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
former army men roars, will continue agitation
कैंट स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान अतर सिंह मुलतानी ने किया। मीटिंग में उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर में अधूरी ओरआरओपी के खिलाफ लगातार जारी आंदोलन की जानकारी दी।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रधान अतर सिंह मुलतानी ने कहा कि आईईएसएम चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह एसएम और उनके सहयोगियों के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत लेफ्टीनेंट जनरल राज कादियान ने सरकार के इशारे पर जंतर-मंतर पर चल रहे पूर्व सैनिकों के ओआरओपी आंदोलन को तोड़ने और नीचा दिखाने की कोशिश के तहत एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई। जिसकी पूर्व सैनिकों ने निंदा की। उन्होंने कहा कि जानबूझकर साजिश रची जा रही है, ताकि पूर्व सैनिक दबाव में आकर ओआरओपी आंदोलन को समाप्त कर दें। लेकिन उन्होंने लेफ्टीनेंट जनरल राज कादियान को आगाह करते हुए आंदोलन को आखिरी दम तक आगे बढ़ाने की हामी भरी। प्रधान मुलतानी ने कहा कि ओआरओपी आंदोलन तक खत्म नहीं किया जाएगा, जब तक ओआरओपी पूरी तरह नहीं मिल जाती।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सैनिक जेपी मेहता, ब्रिगेडियर वीएस बाजवा, कर्नल एसजे सिंह, कर्नल अमरजीत सिंह, सारजेंट सुरेंद्र भाटिया, सारजेंट खुशबीर सिंह दत, कैप्टन कर्मचंद मेहरा, सीपीओ बाबू राम, कुलदीप सिंह, मेहर सिंह, जयवीर सिंह, सतीश सूद, गुलशाह, कैप्टन गुलजार सिंह, एसएस मान, बाबू सिंह, सूबेदार सुलखन सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, जयपाल सिंह, नायब सूबेदार दिलीप सिंह, पाल सिंह, गुरमीत सिंह, मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed