फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food safety officer raided and took samples of sweets

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापा मारकर लिए मिठाई के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Food safety officer raided and took samples of sweets
दुकान से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : Ambala
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क दिखाई दे रहा है। वीरवार को विभाग ने कस्बा के बाजार में हलवाई की दुकानों पर टीम सहित पहुंच कर निरीक्षण किया। वहीं चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी एकत्रित किए। बाजार में टीम को देखकर हलवाइयों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर कार्रवाई से बचने के लिए मौके से निकल लिए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि सैनी स्वीट्स से खोया बर्फी, पवन कुमार स्वीट कार्नर से बूंदी लड्डू, सैनी स्वीट हाउस से मिल्क केक व चौधरी डायरी से क्रीम का सैंपल लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट 20 दिन तक आएगी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सैंपल में कमी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed